"बच्चे बड़े हो जाते हैं लेकिन आईपीएल...." वसीम अकरम ने पीएसएल को बताया नंबर-1, तो IPL का उड़ाया मजाक

Published - 16 Mar 2026, 04:13 PM | Updated - 16 Mar 2026, 04:18 PM

Wasim Akram

क्रिकेट में भारत की इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग के बीच तुलना अक्सर होती रही है। हाल ही में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। अकरम ने पीएसएल की तुलना आईपीएल से करते हुए न केवल इसे नंबर-1 बताया, बल्कि आईपीएल की टाइमींग को लेकर भी तंज कसे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के बीच काफी नाराजगी पैदा कर दी है।

Wasim Akram का विवादित बयान

 Wasim Akram

वसीम अकरम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी की गुणवत्ता के मामले में पीएसएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है। अकरम ने कहा कि पीसीएल केवल 30-35 दिनों तक चलने वाला खेल है जिससे विदेशी खिलाड़ी को केवल महीना भर रुकना पड़ता है।

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने आईपीएल का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया कि, "बच्चे बड़े हो जाते हैं, लेकिन आईपीएल का स्तर वैसा ही बना हुआ है। हालांकि उन्होंने सिधा नाम लेने से बचते हुए कहा कि कुछ दूसरे लीग है जो दो तीन महिने तक चलते हैं, जिससे खिलाड़ी उब जाते हैं।

वसीम अकरम ने आगे कहा कि विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान आकर रुकना पसंद करते है। किसी ओर लीग के जैसे दो तीन महीना रुकना पसंद नहीं करते।

रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था MI का कप्तान बनने का असली हकदार, टीम को जिता सकता था ट्रॉफी

Wasim Akram पर फैंस का पलटवार

जैसे ही वसीम अकरम (Wasim Akram) का यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें जमकर घेरा। फैंस का तर्क है कि आईपीएल की तुलना पीएसएल से करना ही गलत है। आईपीएल न केवल दुनिया की सबसे महंगी लीग है, बल्कि यहाँ दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी आईपीएल को एक अलग स्तर पर ले जाती है।

फैंस ने वसीम अकरम (Wasim Akram) को याद दिलाया कि आईपीएल में खेलने से खिलाड़ियों को जिस तरह का एक्सपोजर और आर्थिक लाभ मिलता है, वह पीएसएल में कहीं नहीं है।

साथ ही, तकनीक और ब्रॉडकास्टिंग के मामले में आईपीएल को वर्ल्ड क्लास माना जाता है। आईपीएल में मिलने वाली कंपीटीशन इतनी अधिक है कि वहां हर मैच रोमांचक होता है, जबकि पीएसएल में टीमों की संख्या और गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

IPL 2026 के लिए 10 टीमों की बेस्ट प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी बन सकते हैं गेम-चेंजर

क्या पीएसएल आईपीएल के सामने टिकती है?

अगर हम लोकप्रियता की बात करें, तो वसीम अकरम (Wasim Akram) का यह दावा कि पीएसएल बेहतर है, आंकड़ों की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। ब्रांड वैल्यू, दर्शकों की संख्या और रेवेन्यू के मामले में आईपीएल का मुकाबला दुनिया की कोई भी टी20 लीग नहीं कर सकती।

पीएसएल निस्संदेह पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रही है, लेकिन आईपीएल के साथ उसकी तुलना करना एक बेतुका तर्क माना जा रहा है।

अकरम (Wasim Akram) का बयान शायद अपने घरेलू लीग को बढ़ावा देने की एक कोशिश है। आईपीएल में खेलने वाला खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े दबाव को झेलना सीख जाता है, जो किसी भी लीग के लिए सबसे बड़ा मानक है।

Tagged:

Wasim Akram IPL 2026 PSL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1745
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com