सूर्यकुमार यादव के साथ अपने रिलेशन को लेकर ख़ुशी मुखर्जी ने दी सफाई, कहा 'रिश्ता था लेकिन रोमांटिक वाला नहीं....'

Published - 01 Jan 2026, 12:22 PM | Updated - 01 Jan 2026, 12:28 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से लेकर विराट कोहली तक कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की हैं। लेकिन इन सब से परे भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी चर्चाओं में चल रहे हैं।

जब से बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने सूर्या को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, तभी से क्रिकेट जगत में उथल-पुथल मच चुकी है, लेकिन अब इस पूरे विवाद पर खुशी ने पलटी मार ली है। खुशी का कहना है कि रिश्ता था लेकिन रोमांटिक वाला नहीं…।

खुशी मुखर्जी ने दी सफाई

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने विवादित बयान दिया था। खुशी के बयान ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) उनको मैसेज करते हैं।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सूर्या की जमकर आलोचनाएं होने लगीं थी, जहां कुछ लोग इसमें सूर्या को सपोर्ट कर रहे थे तो एक गुट खुशी के साथ खड़ा नजर आ रहा था, लेकिन अब इसपर खुशी ने सामने आकर खुद बयान दिया है। एनडीटीवी से बातचीत में खुशी ने कहा कि ‘’क्या हम दोस्तों की तरह बात नहीं कर सकते?’’

रिश्ता था लेकिन रोमांटिक वाला नहीं....'

खुशी मुखर्जी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका सूर्या के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है और उनके द्वारा पहले की गई बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने ये बात भी कही कि उनका इंस्टाग्राम हैक हो गया था। हालांकि, उन्होंने इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया कि सूर्या उनको मैसेज किया करते थे।

वहीं, खुशी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान यह भी स्पष्ट किया था कि वह किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती हैं। कई क्रिकेट उनके पीछे पड़े हैं। सूर्या उनको मैसेज करते हैं। खुशी ने यह भी कहा कि अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती है और मैं उनके साथ अपना नाम नहीं जोड़ना चाहती हूं। मुझे लिंक-अप खबरें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 2 खिलाड़ी, तो कोच गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से निकाल देंगे बाहर

Suryakumar Yadav ने नहीं दी प्रतिक्रिया

हालांकि, जहां खुशी मुखर्जी के बयान ने बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है तो इसपर अभी तक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का कोई बयान सामने नहीं आया है।

न ही उन्होंने खुशी के बयान का समर्थन किया है और न ही वह इसका विरोध करते नजर आए हैं। ऐसे में प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि खुशी की बात सही हैं। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ डेढ़ महीने का समय शेष हैं और सूर्या को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड आया सामने, मार्श (कप्तान), मैक्सवेल, हेड....

Tagged:

Suryakumar Yadav cricket news T20 World Cup 2026 Khushi Mukherjee
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

7 फरवरी 2026।

खुशी मुखर्जी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com