केविन पीटरसन ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, हार्दिक-रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी बाहर, 5 विदेशीयों को दिया मौका
Published - 22 Mar 2026, 01:07 PM | Updated - 22 Mar 2026, 01:21 PM
Table of Contents
Kevin Pietersen: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन अपने दौर के मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं. केविन ने अपने क्रिकेटर करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है. हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग XI का चयन किया है. हालांकि, उन्होंने अपनी इलेवन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी है. खास बात यह है कि केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने 5 विदेशियों प्लेयर्स को बेस्ट प्लेइंग XI में रखा है.
Kevin Pietersen ने रोहित-हार्दिक को किया बाहर

दरअसल, केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन का चयन FOR THE LOVE OF CRICKET पॉडकास्ट में किया. इस दौरान जोस बटलर ने उन्हें हर पोजिशन के लिए कुछ खिलाड़ियों के विकल्प दिए, जिनमें से उन्हें अपनी प्लेइंग XI तैयार करनी थी.
जोस बटलर ने ओपनिंग के लिए केविन के सामने चार नाम रखें, जिनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम था. केविन ने इन खिलाड़ियों में से क्रिस गेल और कोहली को ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया.
जबकि उन्होंने रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग XI में नहीं रखा. फैंस यह जानकर हैरान है कि हिटमैन केविन पीटरसन की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन से बाहर हो गए हैं.
धोनी बने विकेटकीपर
इसके बाद केविन ने तीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ों के लिए सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी का चयन किया. थाला को इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने बतौर विकेटकीपर और कैप्टन के रूप में प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया.
हालांकि, केविन ने यह नाम केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को छोड़कर चुने. वहीं, ऑलराउंडर्स की भूमिका के लिए केविन पीटरसन ने आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और रविंद्र जडेजा को जगह दी. जबकि, उन्होंने हार्दिक पांड्या और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को ड्रॉप किया.
बुमराह और युजी को टीम में किया शामिल
स्पिनर के रूप में केविन पीटरसन ने युजवेंद्र चहल को चुना है, जो कि लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वहीं, तेंज गेंदबाजी के लिए केविन ने जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया है.
केविन पीटरसन के मुताबिक, उनकी प्लेइंग XI इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की अब तक की सबसे अच्छी टीम है. अगर इन सभी खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बनाई जाती है तो कभी हार का सामना नहीं करना पड़ेगा.
केविन पीटरसन की ऑल टाइम आईपीएल XI
क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा, सुनील नारायण, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स ने खोज लिया सैम करन का रिप्लेसमेंट, सीधे PSL से इस ऑलराउंडर को IPL में करा रहे लैंड
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर