केविन पीटरसन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड नहीं इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का विजेता
Published - 24 Jan 2026, 12:44 PM | Updated - 24 Jan 2026, 12:50 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026:आगे सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 खेला जाना है जिसको लेकर भविष्यवाणी का दौर जोरों पर है। इसी क्रम में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ने आगीमी होने वाली टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर भविष्यवाणी किया है।
एक बयान में पीटरसन ने कहा कि इस बार इस टीम की जीत पक्की है। मजेदार बात ये है कि वह अपनी घरेलु टीम इंग्लैंड को नहीं बल्कि इस धाकड़ टीम को जीत का बड़ा दावेदार माना है।
T20 World Cup 2026 जीत सकता है भारत
केविन पीटरसन का मानना है कि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) भारतीय टीम अभी टी20 क्रिकेट में सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नए किर्तीमान रच रही है। इस वक्त भारत को हराना काफी मुश्किल लग रहा है। एएनआई से बात करते हुए पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर ने कहा मेन इन ब्लू टी20 विश्व कप का इस वक्त सबसे बड़ा दावेदार है।
उन्होंने बात करते हुए कहा कि टी20 फॉर्मेट में और खासकर भारतीय परिस्थितियों में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पीटरसन का मानना है की भारत की बैंच स्ट्रेंथ और वर्तमान फॉर्म काफी बेहतर है उसे किसी भी टीम के लिए झेलना आसान नहीं होने वाला है।
अभिषेक और रिंकू पर भरोसा
केविन पीटरसन टीम के नाम से नहीं बल्कि नए खिलाड़ीयों से ज्यादा प्रभावित हैं। जिस तरह से अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आख्रमक प्रदर्शन किया था वह काबिले तारीफ था। पीटरसन ने बात करते हुए बताया ये दोनों खिलाड़ी भविष्य के सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास ऐसे निडर बल्लेबाज हैं, तो टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी भारत की खाते में जाना लगभग तय है।
आपको बता दें रिंकू सिंह ने पहले मैच में 44 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी जिससे टीम मेनेजमेंट का ध्यान उनकी ओर भी गया। हालांकि टी20 विश्व कप 2026 के लिए रिंकू के लिए जगह बनेगी या नहीं ये टीम कंबिनेशन पर डिपेंड करता है। अभिषेक शर्मा ने भी पहले मैच में लाजवाब 84 रनों की पारी खेली थी ।
T20 वर्ल्ड कप में मचा हड़कंप, बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी खेलने से किया मना!
T20 World Cup 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका में
बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में होने वाले हैं। पीटरसन के अनुसार, घरेलू कंडीशन का फायदा भारत अच्छे से उठाती है और खासकर जब बात भारतीय पीचों की हो तो स्पिनरों का दबदबा भारत को कहीं ज्यादा ही आगे ले जाता है।
फिलहाल भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहें हैं और उनकी कप्तानी में भारत टी20 क्रिकेट में लगातार जीत का झंडा बुलंद कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबलें में सूर्यकुमार का बल्ला चला और उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को मात्र 15 ओवर में जीत दिलवा दिया। इससे पारी से सूर्यकिमार की वो बात याद आ गई जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि आप बहुत जल्द सूर्या द बैटर को देखेंगे।
#WATCH | Mumbai: On India's chances in the T20 World Cup, former England Cricketer Kevin Pietersen says, "They are the favourites. In the shortest form that is T20 cricket in India, they are the favourites..." pic.twitter.com/fkNE6GKvqu
— ANI (@ANI) January 22, 2026
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर