भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के लिए केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल
Published - 05 Mar 2026, 10:02 AM | Updated - 05 Mar 2026, 10:05 AM
Table of Contents
India-England Semi-Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और शानदार अंदाज में फाइनल में एंट्री ली. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने India-England Semi-Final पर बड़ी भविष्यवाणी की है.
India-England Semi-Final पर केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी
So NZ versus England in the final of the T20 WC on Sunday.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 4, 2026
Should be a great game……🫣
इंग्लैंज के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने India-England Semi-Final से पहले सोशल मीडिया पर फाइनल खेलने वाली टीम की घोषणा की है. उन्होंने इस टूर्नामेंट को लेकर अब तक का सबसे बड़ा प्रिडिक्शन किया है. 45 साल के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबला इंग्लैंज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
केविन पीटरसन ने एक्स (ट्वीटर) पर लिखा है कि "रविवार को T20 WC 2026 के फाइनल में NZ बनाम इंग्लैंड होगा. दोनों टीमों का यह एक शानदार गेम होना चाहिए"
टी20 वर्ल्ड कप की पुरानी दुश्मन IND बनाम ENG

दिलचस्प बात यह है कि भारत और इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप में भिड़त चली आ रही है. 2022 में भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया था. हाालांकि भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था.
इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड हो हराकर फाइनल में पहुंची थी. फिर फाइनल भी जीतकर इतिहास रचा था.
अब 2026 T20 WC में India-England Semi-Final एक बार फिर से होने वाला है. यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रोमांचक होगा.
केविन पीटरसन का क्रिकेट करियर
केविन पीटरसन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2004 में वनडे डेब्यू किया था. जबकि, 2005 में उन्होंने टेस्ट में पर्दापण किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज और कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने वाले पीटरसन ने 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले हैं.
इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए टेस्ट में 8181, वनडे में 4440 और टी20 में 1176 रन बनाए. हालांकि, उन्होंने 6 जनवरी 2018 में सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन वह 2014 से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे थे.
2028 ओलम्पिक के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 12 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर