Kavya Maran vs Ananya Birla: नेटवर्थ से लेकर एजुकेशन तक, जानें SRH या RCB किसकी मालकिन आगे
Published - 31 Mar 2026, 09:49 AM | Updated - 31 Mar 2026, 09:58 AM
Table of Contents
Kavya Maran vs Ananya Birla: आईपीएल सिर्फ अब क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा है. बल्कि यह बिजनेस, ग्लैमर और बड़े नामों का मंच भी बन चुका है. इस टी20 लीग में कई अमीर शख्स जुड़े हैं, जो ना सिर्फ अपने पैसों के लिए ही नहीं जानें जाते हैं बल्कि एजुकेशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. IPL 2026 में भी ऐसे दो नाम हैं, जो कि इस वक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
एक है सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन काव्या मारन (Kavya Maran vs Ananya Birla) और दूसरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से जुड़ी हुई अनन्या बिड़ला. दोनों ही सफल बिजनेस परिवारों से हैं. लेकिन दोनों ही पढ़ाई और नेटवर्थ अलग है. चलिए तो आगे जानते हैं विस्तार से....
Kavya Maran vs Ananya Birla: SRH की मालकिन की एजुकेशन

सबसे पहले बात करते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की. वह वह सन ग्रुप (Sun Group) के चेयरमैन और मीडिया टाइकून कालानिधि मारन की बेटी है. उनकी मां का नाम कावेरी है, जो कि सन टीवी नेटवर्क की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत है.
वहीं, काव्या SRH टीम की को-ओनर हैं. मैच के दौरान वह स्टेडियम में मौजूद रहती हैं, और अपने खिलाड़ियों को चीयर करती हैं. फ्रेंचाइजी से जुड़े हर फैसले भी काव्या ही लेती हैं.
वहीं, काव्या मारन की एजेकुशन काफी अच्छी है. उन्होंने चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से कॉमर्स (B.Com) की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA में अपनी आगे की स्टडी की. डिग्री हासिल करने के बाद काव्या अपने पिता का बिजनेस संभालने में मदद करने लगी.
कितनी है काव्या मारन की नेटवर्थ?
काव्या मारन के परिवार का करोड़ों और अरबों में बिजनेस है. उस हिसाब से वह हर महीने बहुत पैसा कमाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SRH की मालिक की कुल नेटवर्थ 400 करोड़ से ज्यादा है. जबिक, हर उनकी सैलरी 1 करोड़ है. काव्या के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है. उनके पास फेरारी रोमा, बेंटले बेंटायगा, रोल्स-रॉयस फैंटम और बीएमडब्ल्यू जैसी बेशकीमती कारें हैं.
अनन्या बिड़ला की एजुकेशन और नेटवर्थ
दूसरी ओर अनन्या बिड़ला भी मशहूर हस्तियों में शामिल हैं. उनके पिता एक मशहूर उद्योगपति है, जिनका नाम मंगलम बिड़ला है, जबकि उनकी मां नीरजा बिड़ला है. वहीं, अनन्या के भाई का नाम आर्यमन विक्रम बिड़ला है, जिन्होंने हाल ही में चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदा है.
अनन्या बिड़ला ने मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की है. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और प्रबंधन (Economics and Management) में स्नातक की डिग्री ली.
जानकारी के अनुसार, अनन्या बिरला 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर