काव्या मारन को मिला जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट, टी20 में 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी टीम में जगह
Published - 24 Mar 2026, 04:44 PM | Updated - 24 Mar 2026, 04:46 PM
Table of Contents
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम की ओनर काव्या मारन ने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
एडवर्ड्स के बाहर होने के बाद SRH ने इंग्लैंड के अनुभवी लेफ्ट आर्म पेसर को अपनी टीम में शामिल किया है। इस खिलाड़ी के पास टी20 क्रिकेट का विशाल अनुभव है और उन्होंने इस शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में अब तक 233 मैचों में 304 विकेट चटकाए हैं।
चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए Jack Edwards

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) के लिए यह साल काफी अनलकी रहा। उन्हें आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।
हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें फुट इंजरी, पैर की चोट हो गई, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एडवर्ड्स (Jack Edwards) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू किया था और उनकी गैरमौजूदगी SRH के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही थी, क्योंकि वे लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते थे।
डेविड पेन होंगे जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट
जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) की जगह टीम में शामिल हुए डेविड पेन एक मंझे हुए लेफ्ट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज हैं। 35 साल के इस इंग्लिश खिलाड़ी ने दुनिया भर की टी20 लीग्स जैसे बिग बैश लीग (BBL) और टी20 ब्लास्ट में अपनी छाप छोड़ी है।
विशेष रूप से, उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई BBL 15 के फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 3 विकेट लेकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। SRH ने उन्हें उनके 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया है। उनकी यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स हैदराबाद की पिचों पर काफी प्रभावी साबित हो सकती हैं।
ईशान किशन संभालेंगे कमान
सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें केवल जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) की चोट तक सीमित नहीं हैं। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी अपनी 'बैक स्ट्रेस इंजरी' के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ऐसे में मैनेजमेंट ने टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है।
28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में ईशान किशन ही टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। अभिषेक शर्मा को इस दौरान उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर