अबरार अहमद से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी खरीद चुकी काव्या मारन, पिछले सीजन इस PAK क्रिकेटर पर लगाया था दांव

Published - 13 Mar 2026, 12:50 PM | Updated - 13 Mar 2026, 01:08 PM

Abrar Ahmad

Abrar Ahmad: सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन का नाम एक ऐसी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है जो अपनी टीम के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित द हंड्रेड लीग की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को खरीदे जाने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।

भारतीय क्रिकेट फैंस काव्या मारन के इस फैसले से खासे नाराज हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब काव्या मारन की किसी फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर चर्चा बटोरी हो, इससे पहले भी उनकी फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मौका दिया जा चुका है।

द हंड्रेड में Abrar Ahmad को शामिल करना महंगा पड़ा

 Kavya Maran

हाल ही में द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmad) पर दांव लगाते हुए उन्हें 190,000 पाउंड मतलब की लगभग 2.34 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को खरीदने के साथ ही सनराइजर्स लीड्स भारतीय स्वामित्व वाली ऐसी पहली टीम बन गई जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को बड़े स्तर पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इस निर्णय के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

सनराइजर्स लीड्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट को सस्पेंड होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रशंसकों का आरोप है कि काव्या मारन को भारत और पाकिस्तान के बीच के तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुनने से बचना चाहिए था।

मुंबई इंडियंस के ये 4 स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन पानी पिलाते ही आएंगे नजर, कप्तान हार्दिक नहीं देंगे 11 में एक भी मौका

क्या इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को भी मिला था मौका?

सोशल मीडिया पर फैली खबरों और दावों के विपरीत, सच्चाई यह है कि इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर ने 2025 में द हंड्रेड लीग के दौरान नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेला था।

यह टीम भी सन ग्रुप, सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी है। उस समय, इन खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया था। काव्या मारन का यह कदम उस समय भी काफी चर्चित रहा था क्योंकि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर लंबे समय से रोक है।

इमाद वसीम का टीम का हिस्सा बनना यह साबित करता है कि काव्या मारन क्रिकेट के मैदान पर किसी भी खिलाड़ी के टैलेंट और टीम की जरूरत को राष्ट्रवाद से अलग रखकर देखने का प्रयास करती रही हैं, लेकिन यह फैंस की भावनाओं के साथ टकरा जाता है।

काव्या मारन ने देश को दिया बड़ा धोखा, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा

फैंस इतने नाराज क्यों हुए ?

काव्या मारन के लिए द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का चयन करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। एक तरफ जहाँ वे एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के रूप में टीम को मजबूत करने का काम कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें घरेलू भारतीय क्रिकेट फैंस के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

अबरार अहमद (Abrar Ahmad) के चयन के बाद बॉयकॉट की मांग ने इस विवाद को और गहरा कर दिया है। इस बीच कई फैंस ने नाराज होकर एसआरएच टीम को आईपीएल से बैन करनी की बात की है।

कुल मिलाकर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर काव्या मारन का यह रुख क्रिकेट में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस अपनी नाराज़गी इसीलिए जाहिर कर रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान हमेशा से भारत का बड़े मंचों पर अलग अलग विषयों पर विरोध करता रहा है जिसमें कश्मीर का मुद्दा से लेकर आईसीसी टूर्नामेंट तक दोनों देशों के बीच 36 का आंकड़ा रहा है।

इस स्थिति में अगर भारत का कोई भी फ्रेंचाइजी पाकिस्तान को आर्थिक मजबूती देता है तो भारतीय नागरिकों के अनुसार वे भारत के खिलाफ आवाज को मजबूती दे रहे हैं। लिहाजा, भारतवासियों की नजरों में अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को टीम में शामिल करना अपने देश के खिलाफ देशविरोधी आवाज को मजबूती प्रदान करने जैसा है।

Tagged:

The Hundred Sunrisers Hyderabad kavya maran Imad Wasim Abrar Ahmad
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com