अपने ही ‘दुश्मन’ के प्यार में पड़ीं काव्या मारन, जानिए कौन है उनका ये हैंड्सम बॉयफ्रेंड?

Published - 17 Mar 2026, 11:00 AM | Updated - 17 Mar 2026, 11:31 AM

Kavya Maran

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। लीग का पहला मैच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एसआरएच की मालकिन काव्या मारन पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स लीड्स के लिए काव्या अबरार को करोड़ों रुपये में खरीदा था, पर अब उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है तो अब काव्या अपने दुश्मन के प्यार में पड़ चुकी हैं। जी हां, काव्या मारन (Kavya Maran) को अपने ही दुश्मन से प्यार हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन है काव्या का रूमर्ड बॉयफ्रेंड...

‘दुश्मन’ के प्यार में पड़ीं Kavya Maran!

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) पहले ही अबरार अहमद को खरीदने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं तो अब वह अपने ही दुश्मन के प्यार में पड़ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदन एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक इस रिश्ते पर दोनों की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन दोनों को काफी बार एक साथ देखा जा चुका है। यही से अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के रुमर्ड बॉयफ्रेंड अनिरुद्ध रविचंदन का पांच बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स से बेहद खास नाता है।

कौन है अनिरुद्ध रविचंदन?

काव्या मारन (Kavya Maran) और अनिरुद्ध रविचंदन को काफी बार पैपरराजी के कैमरों ने इन दोनों को एक साथ कैद किया है। बता दें कि, अनिरुद्ध का चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी से बेहद खास नाता है। दरअसल, वह एक लोकप्रिय संगीतकार हैं। साथ ही वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एंथम सॉन्ग बनाते हैं।

बता दें कि, अनिरुद्ध ने अपने करियर में अभी तक कई शानदार गाने गाए हैं, जिसमें ‘’व्हाई दिस कोलावेरी डी’’ जैसा सुपर हिट गाना भी शामिल है। इस गाने के रिलीज होने के बाद प्रशंसकों ने इसको काफी पसंद किया था।

जबकि अनिरुद्ध चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा गायक हैं। जब रजनीकांत की मूवी जेलर का हुकुम गाना बनाया गया था को उसकी धुन धोनी को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी, जो कि बाद में धोनी की एंट्री के समय बजाया जाता है और लोगों को ये धुन काफी पसंद आती है।

काव्या मारन की सनराइजर्स के लिए अब नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के अबरार अहमद, जानें क्यों?

रिश्ते पर खामोश हैं दोनों

हालांकि, अभी तक दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुप-चुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जबकि जब अनिरुद्ध से डेटिंग खबरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसको अफवाह बताकर खारिज कर दिया।

हालांकि, प्रशंसक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को कबूल कर लें। बता दें कि, काव्या मारन (Kavya Maran) मीडिया बिजनेसमैन टाइकून पिता कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक सन टीवी नेटवर्क के मालिक हैं। जबकि काव्या मारन (Kavya Maran) की कुल संपत्ति 427 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।

"उसने कभी बतौर कप्तान ट्रॉफी नहीं जीती..." अनिल कुंबले ने इस खिलाड़ी काबिलियत पर उठाया सवाल, फ्रेंचाइजी के फैसले को बताया गलत

Tagged:

chennai super kings Sunrisers Hyderabad kavya maran Anirudh Ravichander
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

1 ट्रॉफी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com