काव्या मारन के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, पैट कमिंस के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी IPL 2026 से बाहर
Published - 20 Mar 2026, 01:01 PM | Updated - 20 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही चोटिल खिलाड़ियों के नाम आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आगामी सीजन से इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो अब इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में जहां काव्या मारन पहले ही पैट कमिंस की इंजरी से परेशान हैं तो उसको इस ऑस्ट्रेयिन प्लेयर ने दोगुना कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि पैट कमिंस के बाद कौन सा स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर हो गया है।
IPL 2026: डेब्यू से पहले खिलाड़ी बाहर
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन पैर में चोट लगने के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
एडवर्ड्स के लिए आईपीएल में यह डेब्यू सीजन होने वाला था, लेकिन इसके लिए अब उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा। खास बात ये है कि नीलामी में चुने गए एडवर्ड्स एकमात्र विदेशी अनकैप्ड प्लेयर थे, जिनपर फ्रेंचाइजी ने इतना भरोसा जताया था। मगर पर चोट के कारण बाहर होने से पूरा ऑरेंज आर्मी खेमा परेशान है।
बीबीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जैक एडवर्ड्स को बिग बैश लीग 2025-26 सीजन बेहद कमाल का रहा था। लंबे कद के इस गेंदबाज ने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 13 मैचों में 19 विकेट लिए थे और बल्ले से 133 रन भी बनाए थे। हालांकि, बीबीएल फाइनल के पांच दिन बाद ही जैक को कंगारुओं के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था।
लेकिन वह अपने पहले इंटरनेशनल मैच में छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने दो ओवर में 25 रन लुटाए तो उनके विकेट का कॉलम खाली रहा। वहीं, बल्ले से उन्होंने 6 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए थे। हालांकि, एडवर्ड्स ने अपना अंतिम मैच शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेला था, जो कि गुरुवार को खेला गया।
नाथन एलिस के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ IPL 2026 से बाहर, पूरा सीजन करेगा मिस
पैट कमिंस पहले से चोटिल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। पहले टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण शुरुआती मैचों को मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम को न सिर्फ कप्तान का नुकसान हुआ है, बल्कि एक तेज गेंदबाज की कमी भी शुरुआती मैचों में ऑरेंज आर्मी को खल सकती है।
कमिंस के बाद अब इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलियाई जैक एडवर्ड्स का नाम भी जुड़ गया है। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एसआरएच के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है। बता दें कि, आईपीएल का ओपनिंग मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें एसआरएच का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
सैम करन IPL 2026 से हुए बाहर, तो अब ये तूफानी ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स में बनेगा रिप्लेसमेंट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर