काव्या मारन की इस बड़ी गलती की वजह से SRH का 10वें स्थान पर रहना पक्का, मालकिन कर चुकी ये बड़ा ब्लंडर

Published - 18 Mar 2026, 03:54 PM | Updated - 18 Mar 2026, 04:01 PM

Kavya Maran

काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से अपनी रणनीतियों और नीलामी के फैसलों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन IPL 2026 की शुरुआत से पहले काव्या मारन (Kavya Maran) ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

टीम ने अपने सबसे अनुभवी और घातक तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया है। इस खिलाड़ी का टीम से बाहर जाना न केवल गेंदबाजी यूनिट को कमजोर करता है, बल्कि यह SRH को अंक तालिका में सबसे नीचे धकेलने का मुख्य कारण भी बन सकता है।

मोहम्मद शमी को रिलीज करना पड़ा भारी

Shami

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को IPL 2026 से पहले रिलीज कर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया है।

शमी अब लखनऊ की टीम का हिस्सा बन चुके हैं और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम के लिए गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज का साथ छोड़ना SRH के लिए एक आत्मघाती कदम साबित हो सकता है,

क्योंकि नई गेंद से विकेट निकालने और डेथ ओवर्स में अंकुश लगाने में उनका कोई टक्कड़ नहीं है। शमी ने पिछले साल एसआरएच के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 11.23 के इकोनॉमी से 6 विकेट लिए थे। हालांकि शमी ने कुछ खास प्रदर्शन तो नहीं किया था लेकिन आईपीएल इतिहास में वे सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक है।

हाल ही में समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी में मौहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी। बंगाल टीम में भले ही फाइनल तक का सफर करने में नाकाम रही थी लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन काबिले तारीफ था।

कोच गंभीर ने नहीं इन 4 दिग्गजों ने किया था सूर्या को कप्तान बनाने का फैसला, अब जाकर हुआ बड़ा खुलासा

Kavya Maran की गलती, गेंदबाजी यूनिट में कमी

शमी के जाने के बाद SRH का तेज गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से कप्तान पैट कमिंस और हर्षल पटेल के कंधों पर आ गया है। टीम के पास अब कोई ऐसा भारतीय तेज गेंदबाज नहीं बचा है जो शमी की तरह लगातार 140+ की रफ्तार से सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी कर सके।

जयदेव उनादकट और टी. नटराजन जैसे विकल्प मौजूद जरूर हैं, लेकिन निरंतरता के मामले में वे शमी के कद के आसपास भी नहीं ठहरते। गेंदबाजी में इस बड़े ब्लंडर के कारण विपक्षी टीमें हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर बनाने में सफल हो सकती हैं।

भले ही हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हो लेकिन गेंदबाजी में इन खिलाड़ीयों के के बल्ले से बने रन को रोकने के लिए एक अच्छे गेंदबाज का होना जरूरी है।

वेज खाने घास-फूस समझते टीम इंडिया के 4 क्रिकेटर, नॉन वेज खाने के हैं दीवाने, रोजाना चाहिए चिकन-मटन

10वें स्थान पर खिसक सकती है टीम

सोशल मीडिया पर SRH के फैंस काव्या मारन (Kavya Maran) के इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी में तो मजबूत दिख रही है, लेकिन बिना एक स्ट्राइक गेंदबाज के टूर्नामेंट जीतना नामुमकिन है।

अगर टीम का गेंदबाजी संतुलन नहीं सुधरा, तो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर अंक तालिका में 10वें स्थान पर समाप्त होना लगभग तय लग रहा है। अनुभवी गेंदबाजों की कमी टीम को बीच टूर्नामेंट में काफी भारी पड़ेगी।

मोहम्मद शमी का लखनऊ सुपर जायंट्स में जाना SRH के लिए एक बड़ा घाटा है। अब देखना यह होगा कि क्या पैट कमिंस अपनी कप्तानी और धारदार गेंदबाजी से इस कमी को पूरा कर पाते हैं या फिर काव्या मारन (Kavya Maran) का यह फैसला टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनेगा।

इससे पहले काव्या मारन (Kavya Maran) की सनराइजर्स हैदराबाद टीम डेविड वार्नर की कप्तानी में एक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है, हालांकि बाद में डेविड वार्नर को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Tagged:

SRH kavya maran mohammad shami
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पैट कमिंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com