कार्तिक-चाहर-हैनरी OUT इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री! RCB के खिलाफ CSK की प्लेइंग इलेवन फाइनल
Published - 04 Apr 2026, 04:27 PM | Updated - 04 Apr 2026, 04:33 PM
Table of Contents
CSK: रविवार, 5 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें शाम को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2026 में गत चैंपियंस आरसीबी ने शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले गंवाने पड़े थे।
ऐसे में वह आरसीबी को हराकर आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोलना चाहेगी, जिसके लिए वह अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकती है। कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर और मैट हेनरी को बाहर करके उनकी जगह तीन धुरंधर प्लेयर्स को खिलाया जा सकता है, जो कि टीम को उनकी पहली जीत दिला सके।
कार्तिक-चाहर-हेनरी OUT!

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को धमाकेदार मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर आरसीबी ने अपने पहले मैच में हैदराबाद को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में सीएसके (CSK) मजबूत रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है।
यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट इस मैच में कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर और मैट हेनरी को बाहर कर सकती है और उनकी जगह तीन स्टार प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में एंट्री दे सकते हैं। दरअसल, अभी तक खेले दो मैचों में हेनरी काफी महंगे साबित हुए हैं तो कार्तिक शर्मा को मिली दो पारियों में वह बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, राहुल चाहर भी इस मैच में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं।
इन तीन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका
आईपीएल 2026 के ग्यारहवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बड़े बदलाव प्लेइंग इलेवन में कर सकती है। कार्तिक शर्मा की जगह उर्विल पटेल को खिलाया जा सकता है। उन्होंने पिछले सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।
वहीं, मैट हेनरी को मुकेश चौधरी रिप्लेस कर सकते हैं तो राहुल चाहर की जगह श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है। बता दें कि, मुकेश चौधरी बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं, जिनके पास नई गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत मौजूद है। जबकि लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल के पास इस प्रारूप में विकेट चटकाने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है।
इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर
आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में येलो आर्मी के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं। संजू ने अभी तक खेले दो पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर बनाया है, ऐसे में उनसे आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी अभी तक नहीं चल सका है तो गेंदबाजी में नूर अहमद, अंशुल कंबोज से भी अच्छी गेंदबाजी की आस होगी। दरअसल, शुरुआती दो मैचों में ये दोनों ही गेंदबाज बेअसर नजर आए हैं। लेकिन आरसीबी के खिलाफ इनसे अच्छी बॉलिंग की उम्मीद प्रशंसकों को होगी।
CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर- श्रेयस गोपाल
CSK के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुआ RCB का सबसे बड़ा मैच विनर, चोट के चलते नहीं खेल पाएगा मुकाबला.
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर