विजय हजारे टूर्नामेंट में 413 रन चेस कर गई कर्नाटक, ईशान किशन का 33 बॉल पर शतक गया बेकार

Published - 25 Dec 2025, 10:04 AM | Updated - 25 Dec 2025, 01:06 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: बुधवार (24 दिसंबर) को भारत की एकदिवसीय घरेलू प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक प्रतियोगिता के पहले दिन कई खिलाड़ियों ने तूफानी शतक ठोके। लेकिन महफिल लुटने में सबसे आगे झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) ने लुटी।

किशन ने कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर मात्र 33 गेंदों पर शतक ठोक दिया। लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ एक असंभव स्कोर का पीछा करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया।

Ishan Kishan के शतक ने पहुंचाया 400 पार

अहमदाबाद में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलिट ग्रुप ए में झारखंड का सामना कर्नाटक से 24 दिसंबर को हुआ था। इस मैच में कर्नाटक की कप्तानी कर रहे मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर झारखंड को पहले बैटिंग के बुलावा भेजा था और झारखंड ने कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) की 39 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 412 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

ईशान के अलावा झारखंड को 400 पार पहुंचाने में विराट सिंह ने 88, कुमार कुशाग्र ने 63 और शिखर मोहन ने 44 रन का अहम योगदान दिया। जिसके कारण उनकी टीम पहले बैटिंग करते हुए 412 रन के विशालकाय स्कोर तक पहुंचने में सफल रही और यहां से उनकी जीत कंफर्म मानी जा रही थी।

कर्नाटक के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही

अहमदाबाद में 413 रन का टारगेट चेज करने पहुंचनी कर्नाटक के लिए यह लक्ष्य असंभव लग रहा था, लेकिन मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, अभिनव मनोहर और ध्रुव प्रभाकर की शानदार पारियों की बदौलत 47.3 ओवर में 413 रन का लक्ष्य 5 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।

जहां इस मैच में देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 118 गेंदों पर 147 रनों की धमाकेदार पारी निकली थी तो कप्तान मयंक ने 54 रन बनाए थे। वहीं, अभिनव ने 32 गेंदों पर नाबाद 56 और ध्रुव प्रभाकर ने 22 बॉल पर नाबाद 40 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत उनकी टीम यह मैच जीतने में सफल रही।

भारत के साथ 3 ODI खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम आई सामने, दल में CSK से खेले तीन खिलाड़ियों को मौका

कप्तान का शतक गया बेकार

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कर्नाटक के खिलाफ केवल 33 गेंदों पर अपना शतक ठोका था, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे। किशन का यह शतक विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज दूसरा शतक था जो कि मात्र 33 गेंदों पर आया था। 27 साल के ईशान ने कर्नाटक के खिलाफ कुल 39 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने 320.15 के दमदार स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए थे।

किशन की इस पारी में सात चौके और 13 छक्के शामिल थे। जबकि उन्होंने यह पारी नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए ठोकी थी। ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए मिडिल ऑर्डर में आकर शतक ठोका आगामी विश्व कप 2026 के लिए उनका एक स्मार्ट मूव हो सकता है, क्योंकि ईशान मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

6,6,6,6,6,6... SMAT के बाद विजय हजारे में भी ईशान किशन की तबाही, मात्र 33 गेंद पर ठोका शतक, जड़े 7 चौके 14 छक्के

Tagged:

ISHAN KISHAN Vijay Hazare Trophy Jharkhand vs Karnataka VHT 2025
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

33 गेंदों पर शतक।

413 रनों का।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com