KAR vs J&K Final Match Preview in Hindi: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 23 Feb 2026, 01:35 PM | Updated - 23 Feb 2026, 01:43 PM

KAR vs JK
KAR vs J&K Ranji Trophy Final

कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 09:30 AM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

KAR vs JK रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच प्रीव्यू:

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर (KAR vs JK) के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर ने सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को 6 विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इस मैच में औकिब नबी डार ने बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इनके साथ-साथ अब्दुल समद ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। दूसरी तरफ कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल ड्रॉ रहा है। देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया है। कर्नाटक के तरफ से केएल राहुल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 के औसत से 457 रन बनाए हैं। इस फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को अपने स्टार बल्लेबाज से बड़े स्कोर की उम्मीद है। दोनों टीमें इस फाइनल मुकाबले में खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 1

  • कर्नाटक ने जीते: 1

  • जम्मू-कश्मीर ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: 4,4,4,4,4,4….. दुनिया का एकमात्र भारतीय खिलाड़ी, जिसने ठोका हुआ हैं चौराह शतक, खेल डाली थी 443 रन की पारी

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

हुबली में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 39% रहने की उम्मीद है।

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड KAR vs JK मैच की मेजबानी करने को तैयार है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माने जाते हैं हालांकि मैच के तीसरे और चौथे दिन स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है।

KAR vs JK रणजी ट्रॉफी फाइनल संभावित प्लेइंग 11:

कर्नाटक: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेट कीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैश्यक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा

जम्मू-कश्मीर: शुभम खजूरिया, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेट कीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, वंशज शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, सुनील कुमार

KAR vs JK रणजी ट्रॉफी फाइनल: टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
देवदत्त पडिक्कलबल्लेबाज शानदार फॉर्म में, 59 के औसत से 532 रन बनाकर टॉप ऑर्डर को मजबूती दी है।
केएल राहुलबल्लेबाज 91 के बेहतरीन औसत से 457 रन, टीम के सबसे भरोसेमंद रन-स्कोरर साबित हुए हैं।
औकिब नबी डारऑलराउंडर 243 रन के साथ 55 विकेट, पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच विजेता।
स्मरण रविचंद्रनबल्लेबाज टूर्नामेंट में सर्वाधिक 950 रन, निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने में माहिर।
श्रेयस गोपालऑलराउंडर 46 विकेट और 443 रन के साथ बेहतरीन विकल्प

KAR vs JK रणजी ट्रॉफी फाइनल: विशेषज्ञों की राय

कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए कर्नाटक टीम इस मैच में आगे नजर आ रही है। कर्नाटक टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है जम्मू कश्मीर ने भी पहली बार रणजी के फाइनल में जगह बनाई है जम्मू और कश्मीर की तरफ से अब्दुल समद,अब्दुल समद इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

कर्नाटक के जीतने की संभावना: 60%

जम्मू-कश्मीर के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

KAR vs J&K Ranji Trophy Final Karnataka vs Jammu & Kashmir KAR vs JK
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com