टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले BCCI बदल रही भारत का कप्तान, अब ये प्लेयर होगा टीम इंडिया का नया कैप्टन
Table of Contents
Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और 7 फरवरी से भारत व श्रीलंका की मेज़बानी में यह बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसी बीच, टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।
खबरें हैं कि BCCI टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी को लेकर अहम फैसला लेने की तैयारी में है और मौजूदा कप्तान की जगह एक नए चेहरे को ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर यह बदलाव होता है, तो यह फैसला वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की दिशा और सोच दोनों को पूरी तरह बदल सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ये प्लेयर होगा Team India का नया कैप्टन?
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI वनडे टीम के नेतृत्व में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल से वनडे कप्तानी हटाकर एक बार फिर अनुभवी रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़े टूर्नामेंट से पहले बोर्ड अनुभव और दबाव में बेहतर फैसले लेने की क्षमता को प्राथमिकता देना चाहता है। रोहित शर्मा का कप्तानी अनुभव और आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनका रिकॉर्ड इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हुआ था कप्तानी में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले BCCI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी। उस समय चयनकर्ताओं का मानना था कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और भविष्य की टीम तैयार करने के लिए गिल को कप्तानी देना एक अहम कदम होगा।
गिल को यह मौका एक ट्रांज़िशन प्लान के तहत दिया गया था, ताकि वह बड़े दौरों पर टीम का नेतृत्व करने का अनुभव हासिल कर सकें। हालांकि, अब टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हालात बदलते नज़र आ रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभव को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा की वापसी पर विचार किया जा रहा है।
गिल की कप्तानी में भारत को लगातार झटके
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को शुरुआती दौर में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में 2–1 से हार झेलनी पड़ी।
यह सीरीज़ गिल के लिए कप्तान के तौर पर पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही थी, लेकिन टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी।इसके बाद घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भी भारत को 2–1 से सीरीज़ गंवानी पड़ी। यानी गिल की कप्तानी में खेली गई शुरुआती दो वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) को लगातार हार का सामना करना पड़ा।
इन्हीं नतीजों के बाद कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे और अब मीडिया रिपोर्ट्स में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व की वापसी की चर्चा तेज़ हो गई है।
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा को फिर मिल सकती है कप्तानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी दोबारा सौंपी जा सकती है।
रोहित शर्मा का आईसीसी टूर्नामेंट्स में कप्तानी रिकॉर्ड और सीनियर खिलाड़ियों पर उनकी मजबूत पकड़ इस फैसले की बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप को लेकर कप्तानी में बदलाव की चर्चाएं तेज़ होती जा रही हैं।
ये भी पढ़े : कपिल देव या हार्दिक पांड्या: कौन भारत का सर्वश्रेष्ठ ODI ऑलराउंडर, इन आंकड़ों से सबकुछ हुआ साफ़