इधर IPL 2026 हुआ शुरू, उधर 22 वर्षीय उभरते क्रिकेटर का हुआ निधन, मौत का वजह चौंकाने वाली
Published - 28 Mar 2026, 11:38 AM | Updated - 28 Mar 2026, 11:45 AM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत 28 मार्च, रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होने जा रही है. दोनों टीमें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार है. RCB vs SRH की टक्कर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में होगी.
लेकिन इस रोमांचक मैच से पहले दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 22 साल के एक ऊभरते हुए सितारे की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई है. जिसकी वजह से सबको गहरा सदमा पहुंचा है.
IPL 2026 से पहले 22 साल के युवा खिलाड़ी की मौत

IPL 2026 की शुरूआत से पहले उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां पर क्रिकेट खेलते हुए एक 22 साल के युवा खिलाड़ी की मौत हो गई. गौरतलब है कि रहरपुर मटकली गांव का रहने वाला 22 वर्षीय शाकिब दिल्ली में रहकर BSC की पढ़ाई कर रहा था.
लेकिन ईद से कुछ दिन पहले वह अपने घर लौटा था. परिवार में जश्न का माहौल था और हर कोई बेटे के वापिस आने पर खुश था. लेकिन किसे मालूम था कि यह खुशी जल्द ही मातम में बदल जाएगी
शाकिब ईद की सुबह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था. लेकिन इस दौरान उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और सांस फूलने लगी. फिर वह मैदान पर बेसुध होकर गिर गया. परिवार का कहना है कि उसकी हार्टअटैक से पास हुई है.
शाकिब की मौत से पसरा मातम
शाकिब को तुंरत पास के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद शाकिब को मृत घोषित कर दिया. ईद के मौके पर बेटे की मौत से परिवार में गम पसरा गया. पूरा गांव भी युवक की अचानक मौत से हैरान है और बुरे वक्त में फैमिली के साथ खड़ा है. गांव का बच्चा-बच्चा तक शाकिब की मौत पर अपने आंसू नहीं रोक पाया है.
MI vs KKR, PITCH REPORT: वानखेड़े में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का जलवा? जानें पिच रिपोर्ट
क्रिकेटर की मौत पर क्या बोले डॉक्टर?
शाकिब की मौत पर जिला स्पताल के फिजिशियन (चेस्ट) डॉ. ए.एम. अग्रवाल ने दुख जताया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, खेल के मैदान पर इस तरह की घटनाएं आम है.
युवा क्रिकेटर की मौत हार्ट अटैक नहीं बल्कि 'सडेन कार्डियक अरेस्ट' हो सकती है. डॉ अग्रवाल के मुताबिक, खेलते समय सांस फूलना आम है ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
डॉ. ए.एम. अग्रवाल ने आगे बताया, खेल के दौरान ज्यादा भाग दौड़ होती है. उसकी वजह से अचानक बेहोशी, सांस फूलना, सीने में जकड़न या चक्कर आना आम है. लेकिन इसके बात तुंरत अस्पताल जाना चाहिए. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है. जिस वजह से सांस लेना मुश्किल हो जाता है.
MI vs KKR: टीवी से मोबाइल तक, कहाँ देखें LIVE मैच? फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Tagged:
Cricketer Cricketer Death IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर