इधर भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, उधर कप्तान बोला 'अब मैं नहीं करूँगा देश की कप्तानी....'
Table of Contents
T20 World Cup : 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया और तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली इस शानदार जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खिताबी जीत (T20 World Cup) के तुरंत बाद कप्तान ने अपने पद से हटने का बड़ा फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया है।
इधर भारत ने जीता T20 World Cup, उधर खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी
जहां एक ओर भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी ओर आयरलैंड क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में आयरलैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह अहम कदम उठाया है। 35 वर्षीय स्टर्लिंग का यह फैसला ऐसे समय आया है जब आयरलैंड की टीम 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
टूर्नामेंट में आयरलैंड का प्रदर्शन और स्टर्लिंग की चोट
भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट (T20 World Cup) में आयरलैंड का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम ग्रुप-बी में चौथे स्थान पर रही। आयरलैंड ने कुल 3 अंक हासिल किए, जिसमें एक जीत, एक मुकाबला रद्द और दो हार शामिल थीं। कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी इस टूर्नामेंट में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें घुटने में लिगामेंट की चोट लग गई, जिसके चलते उनका सफर बीच में ही समाप्त हो गया। उनकी अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने टीम की कप्तानी संभाली।
ODI टीम की कप्तानी जारी रखेंगे स्टर्लिंग
क्रिकेट आयरलैंड ने स्पष्ट किया है कि टी20 कप्तानी छोड़ने के बावजूद पॉल स्टर्लिंग टीम के अहम सदस्य बने रहेंगे और वनडे फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका निभाते रहेंगे। कप्तानी छोड़ने के बाद स्टर्लिंग ने कहा कि टी20 में अपने देश की अगुवाई करना उनके लिए गर्व की बात रही है।
उन्होंने इस जिम्मेदारी को एक सम्मान बताया और कहा कि उन्हें इस दौरान टीम और बोर्ड से काफी समर्थन मिला। साथ ही उन्होंने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का भी दिल से आभार जताया, जो लगातार टीम के साथ खड़े रहे।
कप्तानी और करियर में शानदार आंकड़े
पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 20 जीत और 26 हार मिली, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। उनसे ज्यादा टी20 में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में विलियम पोर्टरफील्ड और एंडी बालबर्नी का नाम शामिल है। 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टर्लिंग आयरलैंड के सबसे सफल टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
उन्होंने 163 मैचों में 3895 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134.35 रहा है। अब टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उनका फोकस वनडे टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर रहेगा, जबकि आयरलैंड टी20 टीम नए कप्तान के साथ आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़े : एबी डिविलियर्स ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी IPL 2026 की चैंपियन