इधर भारत जीता टी20 वर्ल्ड कप, उधर अभिषेक शर्मा की चमकी किस्मत, बनाया गया टीम का नया कप्तान
Table of Contents
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने के बाद आखिरकार खत्म हो गया और टीम इंडिया ने शानदार अंदाज़ में इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
जहां एक ओर पूरे देश में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की किस्मत भी चमक गई है और उन्हें टीम का नया कप्तान बना दिया गया है।
Abhishek Sharma की चमकी किस्मत , टीम ने बनाया नया कप्तान
दरअसल अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आईपीएल में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी सौंपी जा सकती है। अभिषेक (Abhishek Sharma) ने हाल के समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका फायदा उन्हें अब नेतृत्व के रूप में मिल सकता है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
कप्तानी के मामले में भी अभिषेक (Abhishek Sharma) के पास अच्छा अनुभव है। वह पंजाब की घरेलू टी20 टीम की 16 मैचों में अगुवाई कर चुके हैं, जिसमें टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले टाई रहे। इसके अलावा, वह पंजाब की लिस्ट ए टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिससे उनकी लीडरशिप क्षमता साफ झलकती है।
हालांकि, कप्तानी को लेकर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट के हाथ में होगा। अभिषेक के अलावा ईशान किशन भी इस रेस में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है।
पैट कमिंस होंगे आईपीएल से बाहर?
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान लगी इस गंभीर चोट के बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी को अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
कमिंस की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता के चलते यह सवाल उठने लगा है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं। यही वजह है कि उनकी गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को कप्तानी सौंपने की चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि चोट के कारण कमिंस को पहले एशेज सीरीज और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति का असर ऑस्ट्रेलिया की टीम पर साफ देखने को मिला, जो टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। अब आईपीएल में भी उनके खेलने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, जिससे टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद हैदराबाद अपनी अगली चुनौती 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में खेलेगी।
इसके बाद टीम 5 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी, जिसकी कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। वहीं 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा।
फिलहाल बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मुकाबलों का ही शेड्यूल जारी किया है। खास बात यह है कि इस चरण में सनराइजर्स हैदराबाद के सभी मैच उनके घरेलू मैदान से बाहर आयोजित किए गए हैं, जिससे टीम को शुरुआत में ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।