JSK vs SEC 11th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट
Published - 03 Jan 2026, 10:41 AM | Updated - 03 Jan 2026, 10:42 AM
Table of Contents
SA20 2025-26: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 लीग का 11वा मैच आज द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। जॉबर्ग सुपर किंग्स टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच जीते हैं और वह 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह 2 मैच जीत कर 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
JSK vs SEC SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
मैच की तारीख: 3 जनवरी 2026 (04:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 7
जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 3
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया भारत का टॉप-3, ये बल्लेबाज करेंगे वहां पर बल्लेबाजी
हालिया फॉर्म:
| जॉबर्ग सुपर किंग्स | W | W | W | L | L |
| सनराइजर्स ईस्टर्न केप | L | W | W | L | W |
द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग पिच रिपोर्ट:
यह मैच द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 159 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 142 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 68%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 42 Runs | 40 Runs |
| 10 Overs | 67 Runs | 70 Runs |
| 15 Overs | 111 Runs | 114 Runs |
| 20 Overs | 166 Runs | 168 Runs |
JSK vs SEC 11th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
जॉर्डन हरमन: सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तरफ से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने अभी तक 3 मैच में 146 रन बनाए हैं पिछले मैच में भी 47 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छी इनिंग की उम्मीद है।
क्विंटन डी कॉक: यह काफी अनुभव अभी सलामी बल्लेबाज है। यह 3 मैच में 126 रन बना चुके हैं। इस मैच में पावर प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
JSK vs SEC 11th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
रिचर्ड ग्लीसन: जोबाग सुपर किंग्स के प्रमुख गेंदबाज है इन्होंने अभी तक 3 मैच में 8 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में 3 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस मैच में भी दो से तीन विकेट लेने की उम्मीद है।
एडम मिल्ने: सनराइजर्स की तरफ से एक और बेहतरीन गेंदबाज है इन्होंने अभी तक 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। यह भी पावर प्ले में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
JSK vs SEC 11th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। सनराइजर्स की गेंदबाज यूनिट काफी मजबूत है और बल्लेबाजी में क्विंटन डि काक जॉर्डन हरमन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
दूसरी तरफ जॉबर्ग सुपर किंग्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और वह पहले स्थान पर है। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े और इस मैदान पर जीत प्रतिशत को देखा जाए तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप आगे है।
JSK vs SEC 11th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
जॉबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), मैथ्यू डिविलियर्स, रिली रोसू, वियान मुल्डर, शुभम रंजने, डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), डियान फॉरेस्टर, प्रेनेलन सुब्रायन, डुआन जेनसेन, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), लुईस ग्रेगरी, मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, थारिंडू रथनायके, एनरिक नोर्त्जे, एडम मिल्ने
जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 League के लिए स्क्वाड:
जॉबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), मैथ्यू डिविलियर्स, रिली रोसू, वियान मुल्डर, शुभम रंजने, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), डियान फॉरेस्टर, प्रेनेलन सुब्रायन, डुआन जेनसेन, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन, नंद्रे बर्गर, रिवाल्डो मूनसामी, स्टीव स्टोक, जैन्को स्मिट, नील टिमर्स, जेरेन बाकर
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), लुईस ग्रेगरी, मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, थारिंडू रथनायके, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, मिशेल वैन ब्यूरेन, जेम्स कोल्स, बेयर्स स्वानेपेल, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।