JSK vs PR 17th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 08 Jan 2026, 10:59 AM | Updated - 08 Jan 2026, 11:08 AM

JSK vs PR 17th T20 Prediction
JSK vs PR 17th T20 SA20 League

SA20 League 2025-26: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स SA20 लीग का 17वा मैच आज द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। जॉबर्ग सुपर किंग्स टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 5 में से 3 मैच जीते हैं और 1 मैच रद्द रहा है वह 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पार्ल रॉयल्स ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और वह 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

JSK vs PR SA20 League 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 6

  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 2

  • पार्ल रॉयल्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई टीम ने किया अपने नए कोच का ऐलान, इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

हालिया फॉर्म:

जॉबर्ग सुपर किंग्स LWWWL
पार्ल रॉयल्स WWWLL

द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग पिच रिपोर्ट:

यह मैच द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 14 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। वांडरर्स की पिच आमतौर पर तेज़ और उछाल वाली मानी जाती है। यहां तेज़ गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है, वहीं बल्लेबाज़ भी सही टाइमिंग के साथ बड़े शॉट खेल सकते हैं। हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी यहां आम है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 159 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 142 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने वाली टीम की जीत: 57%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 66%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs44 Runs40 Runs
10 Overs70 Runs70 Runs
15 Overs114 Runs114 Runs
20 Overs169 Runs168 Runs

JSK vs PR 17th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फाफ डु प्लेसिस: जॉबर्ग सुपर किंग्स टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज है। इन्होंने 4 पारियों में 96 रन बनाए हैं। पिछले 2 मैचों में 40+ स्कोर किया है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • लुआन-ड्रे प्रीटोरियस: पार्ल रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने 4 पारियों में 112 रन बनाए हैं। यह भी पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।

JSK vs PR 17th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • ओटनील बार्टमैन: पार्ल रॉयल्स की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं पिछले मैच में 8 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 11 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • रिचर्ड ग्लीसन: जॉबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से इन्होंने भी अच्छे गेंदबाजी की है और अभी तक 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में विकेट निकालने की संभावना है।

JSK vs PR 17th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

पार्ल रॉयल्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। पार्ल रॉयल्स हेड-टू-हेड आंकड़ों में जॉबर्ग सुपर किंग्स से आगे रही है। पार्ल रॉयल्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच जीतने के बाद पार्ल रॉयल्स का मनोबल ऊपर है।

JSK vs PR 17th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

जॉबर्ग सुपर किंग्स: मैथ्यू डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), जेम्स विंस, शुभम रंजने, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), डियान फॉरेस्टर, प्रेनेलन सुब्रायन, वियान मुल्डर, नंद्रे बर्गर, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, मुजीब उर रहमान, नकोबानी मोकोएना, ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन

जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डियान फॉरेस्टर, मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), शुभम रंजने, वियान मुल्डर, अकील होसेन, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, रिचर्ड ग्लीसन, रिवाल्डो मूनसामी, स्टीव स्टोक, जैन्को स्मिट, नील टिमर्स, जेरेन बाकर, डैनियल वॉरल, रीस टॉपली, इमरान ताहिर, डुआन जेनसेन

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, मुजीब उर रहमान, नकोबानी मोकोएना, ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन, विशेन हालम्बेज, डैन लॉरेंस, हार्डस विलजोएन, गुडाकेश मोटी, ओकुहले सेले, नकाबायोमजी पीटर, ईशान मलिंगा, थॉमस रेव, कीगन लायन कैशेट

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Paarl Royals Joburg Super Kings JSK vs PR 17th T20 Prediction JSK vs PR
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

वांडरर्स की पिच आमतौर पर तेज़ और उछाल वाली मानी जाती है हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी यहां आम हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com