RCB के खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, अकाय-वामिक को मिला छोटा भाई

Published - 20 Mar 2026, 12:54 PM | Updated - 20 Mar 2026, 01:25 PM

RCB

RCB: रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू के लिए आईपीएल 2025 बेहद खास रहा. टीम ने पहली बार IPL ट्रॉफी उठाई. इस बार भी आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश में मैदान पर उतरेगी. एक बार रजत पाटीदार की अगुवाई में पूरी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है.

लेकिन लीग की शुरूआत से पहले RCB खिलाड़ी के घर किलकारी गूंजी है. हाल ही में उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. यानी की विराट कोहली कोहली के दोनों बच्चों अकाय-वामिक को छोटा भाई मिल गया है.

रजत पाटीदार के घर गूंजी किलकारी

दरअसल, हम जिस RCB के खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कप्तान रजत पाटीदार हैं. रजत पाटीदार की शादी को लेकर एक दिलचस्प कहानी भी है. दरअसल, उनकी शादी पहले 9 मई 2022 को तय की थी, लेकिन बीच आईपीएल में आरसीबी से बुलावा आने के कारण उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने गुंजन नाम की उसी लड़की से जुलाई 2022 में शादी कर ली थी. अब कपल ने एक बेबी बॉय का स्वागत किया है.

RCB टीम के मेंटर भी बने पिता

जहाँ रजत पाटीदार को IPL 2026 से पहले बड़ी खुशियाँ मिली हैं और उनकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है. वहीं ख़ास बात यह है कि उनकी टीम के मेंटोर दिनेश कार्तिक के घर भी लक्ष्मी का आगमन हुआ हैं और उनकी पत्नी दीपिका पल्लिकल ने एक पुत्री को जन्म दिया है. IPL 2026 से पहले ही आरसीबी टीम को लगातार खुशियाँ मिल रही हैं और पूरी टीम चाहेंगी ये खुशियाँ, सीजन के खत्म होने तक बरक़रार रहे.

पाटीदार एक बार फिर बनाना चाहेंगे RCB को चैंपियन

रजत पाटीदार का IPL करियर अब तक काफी शानदार रहा है, उन्होंने अपने खेले 42 IPL मैचों में 30.86 की बेहतरीन औसत से कुल 1111 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान उनका 154.31 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा है. वह अपने IPL करियर में 9 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं. रजत पाटीदार ने ही अपनी कप्तानी में साल 2025 में आरसीबी को पहली बार IPL ट्रॉफी दिलाई थी. इस सीजन वह अपनी चैंपियनशिप को बरक़रार रखना चाहेंगे.

आरसीबी की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि रजत पाटीदार की अगुवाई वाली ये टीम एक बार फिर से चैंपियन बनती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: काव्या मारन के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, पैट कमिंस के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी IPL 2026 से बाहर

Tagged:

IPL 2022 RCB Rajat Patidar
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com