6,6,6,6,6,6..... RCB के इंट्रा स्क्वाड मैच में बोला जितेश शर्मा का बल्ला, 37 गेंदों पर मचा डाली तबाही, जड़ डाले कुल इतने रन

Published - 23 Mar 2026, 01:41 PM | Updated - 23 Mar 2026, 01:54 PM

Jitesh Sharma

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले इंट्रा-स्क्वाड (अभ्यास) मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को होने वाले पहले मुकाबले से ठीक पहले जितेश (Jitesh Sharma) का यह फॉर्म आरसीबी के प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। उन्होंने मैदान के चारों ओर छक्कों की झड़ी लगाते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

चिन्नास्वामी में Jitesh Sharma का तूफान

JITESH SHARMA

आरसीबी ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पूरी टीम को दो खेमों टीम वेंकटेश और टीम क्रुणाल में बांटा था। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) टीम वेंकटेश का हिस्सा थे और उन्होंने क्रीज पर कदम रखते ही अपने इरादे साफ कर दिए।

जितेश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा। अपनी इस पारी में जितेश ने कई गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्होंने पिच पर सेट होने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया और पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर दिया।

जितेश की इस बल्लेबाजी को देख डगआउट में बैठे हेड कोच एंडी फ्लावर और साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए। उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वह आगामी सीजन में आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

'मेरी फिटनेस दिन-ब-दिन....' धोनी ने अपने संन्यास पर खुद तोड़ी अब चुप्पी, बताया कब लेंगे IPL से रिटायरमेंट

विराट कोहली और रजत पाटीदार ने भी दिखाया दम

मैच में केवल जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ही नहीं, बल्कि आरसीबी के अन्य दिग्गजों ने भी शानदार हाथ दिखाए। टीम वेंकटेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए किंग विराट कोहली ने छोटी लेकिन असरदार पारी खेली।

कोहली ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें उनके सिग्नेचर शॉट्स देखने को मिले। उनके अलावा टिम डेविड ने 14 गेंदों में 36 रन और कप्तान वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में, टीम क्रुणाल की ओर से रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली।

पाटीदार ने मात्र 25 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर समां बांध दिया। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 33 गेंदों में 63 और खुद कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 33 गेंदों में 58 रन बनाए। हालांकि, मैच का मुख्य आकर्षण जितेश की वह पारी रही जिसने टीम वेंकटेश को 234/7 के विशाल स्कोर तक पहुँचाने में मदद की।

न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, IPL जैसी T20 लीग लॉन्च, जानें क्या खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

खिताब बचाने उतरेगी बेंगलुरु

आईपीएल 2025 की विजेता रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) पिछले सीजन में भी टीम की जीत के हीरो रहे थे, खासकर लखनऊ के खिलाफ उनकी 85 रनों की नाबाद पारी आज भी फैंस को याद है।

अभ्यास मैच में उनके प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन कम कर दी है। क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद जितेश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कुछ शॉट्स अविश्वसनीय थे और वह बहुत ही शानदार लय में दिख रहे हैं।

आरसीबी अपना पहला मैच 28 मार्च को घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी और फैंस को उम्मीद है कि जितेश शर्मा अपनी इसी फॉर्म को मुख्य टूर्नामेंट में भी बरकरार रखेंगे।

Tagged:

Virat Kohli RCB jitesh sharma IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com