जितेश शर्मा ने चुनी IPL की ऑल टाइम इलेवन, विराट कोहली को ही निकाल दिया बाहर इन 11 को दी जगह
Published - 13 Jan 2026, 01:13 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:14 PM
Table of Contents
Jitesh Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनका इंडियन प्रीमियर लीग का पहला खिताब जिताने वाले जितेश शर्मा ने अपनी आईपीएल की ऑलटाइम बेस्ट इलेवन का चयन किया है। उनके द्वारा चुने गए स्क्वाड में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने विराट कोहली को ही अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर निकाल दिया।
जितेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जहां पर उन्होंने ये अपनी इस ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। वहीं, कुछ फैंस इसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि बिना विराट कोहली के आईपीएल की ऑल टाइम इलेवन अधूरी। चलिए आपको बताते हैं कि जितेश ने अपने द्वारा चुनी प्लेइंग इलेवन किस-किस को मौका दिया है।
जितेश ने रोहित-धोनी समेत इनको मौका दिया
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने अपने द्वारा चुनी गई आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और एडम गिलक्रिस्ट को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है।
वहीं, नंबर तीन पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव और चौथे नंबर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का चुनाव किया है, जो कि थोड़ी हैरान करने वाला फैसला लगा।
जितेश के द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी को छठे स्थान के लिए चुना गया है। खास बात ये है कि जितेश ने अपनी इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।
जितेश ने प्लेयर्स पर भी दिखाया भरोसा
महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने के अलावा जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने अपने दल में एबी डिविलियर्स को भी मौका दिया है। उन्होंने इस लिस्ट में एबी को नंबर सात पर रखा है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड भी इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है।
जितेश (Jitesh Sharma) के द्वारा चुनी गई इस ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन पर प्रशंसक अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस इसे शानदार बता रहे हैं तो कुछ लोग विराट कोहली के नहीं चुने जाने से हैरान हैं, क्योंकि कोहली को इस लीग का शानदार बल्लेबाज माना जाता है।
कोहली को नहीं मिली जगह
विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने जाने पर उनके फैंस जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि जितेश के द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में लसिथ मलिंगा, सुनील नरेन और डेविड वॉर्नर जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम भी नहीं था, जो कि इस लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ चुके हैं।
जहां सुनील नरेन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मिस्ट्री गेंदबाजी से केकेआर को तीन बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई तो लसिथ मलिंगा ने अपनी यॉर्कर गेंदों से मुंबई को पांच खिताब जिताने में किरदार निभाया। जबकि डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइदर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी जिताई थी और उनका प्रदर्शन बल्ले से हर सीजन बेहद कमाल का रहा है। लेकिन इन खिलाड़ियों का चयन थोड़ा हैरानी भरा रहा।
CSK बनाम मुंबई इंडियंस: कौन हैं ज्यादा बड़ी टीम? किसने जीते अधिक मैच, इन STATS से जानें सबकुछ
India & RCB’s Jitesh Sharma revealed his all-time IPL XI in an exclusive CricTracker interview👀#IPL #ViratKohli pic.twitter.com/RMYaKXWEPZ
— CricTracker (@Cricketracker) January 12, 2026
वर्तमान खिलाड़ियों की भरमार
जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पुराने से अधिक नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अगर जितेश के द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन पर नजर डाले तो इसमें केवल एडम गिलक्रिस्ट, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अन्य आठ प्लेयर्स अभी भी इस लीग में शिरकत कर रहे हैं। एक ये कारण भी हो सकता है कि जितेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में वर्तमान प्लेयर्स को अधिक मौका दिया है, वह भी उनके किरदार और उनके बल्लेबाजी क्रम के साथ।
Jitesh Sharma की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, एडम गिलक्रिस्ट, सूर्यकुमार यादव, जैक कैलिस, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और जॉश हेजलवुड।
RCB के इस खिलाड़ी पर गर्लफ्रेंड ने लगाए चीट करने के आरोप, वायरल कर दी पूरी चैट हिस्ट्री
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर