बीबीएल में जेरिस वाडिया का कहर, पहले ही ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लेकर मचाया तहलका, भारत से है खास रिश्ता
Published - 17 Jan 2026, 01:53 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Jerrssis Wadia: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2025-26 में जेरिस वाडिया ने पहले ही ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। पारी का पहला ओवर डालने आए जेरिस वाडिया ने शुरुआती दो गेंदबाजों पर दो विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
शनिवार को एडिलेड में खेले जा रहे मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स वाडिया की शानदार गेंदबाजी का नमूना देखने को मिला। खास बात ये है कि इस युवा खिलाड़ी का जवाब मेलबर्न के किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था, जबकि वह पावर प्ले में पारी का पहला ही ओवर डालने आए थे। लेकिन वाडिया (Jerrssis Wadia) ने अपनी सटीक लाइन लेंथ से मेलबर्न के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
पहले ही ओवर में चटकाए दो विकेट
बीग बैश लीग 2025-26 के 38वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहला ही ओवर 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर जेरिस वाडिया (Jerrssis Wadia) को थमा दिया। शुरुआत में यह मूव बेवकूफी भरा नजर आ रहा था, लेकिन वाडिया ने अपने कप्तान का फैसला शुरुआती दो गेंदों पर सही साबित कर दिया।
Can you believe that!
— KFC Big Bash League (@BBL) January 17, 2026
Here's India-born Jerrssis Wadia on a hat-trick with the first three balls of the match 🤯 #BBL15 pic.twitter.com/q36PCKoRlJ
वाडिया ने पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को विकेटकीपर के हाथों कैप आउट करवाया और फिर अगली गेंद पर उन्होंने जैक-फ्रेजर-मैकगर्क को अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके पवेलियन भेज दिया। बता दें कि, मेलबर्न रेनेगेड्स के ये दोनों खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन वाडिया की कहर बरपाती गेंदों का आगे इन दोनों ने भी अपने घुटने टेक दिए।
हैट्रिक से चूके Jerrssis Wadia
शुरुआती दो गेंदबाजों पर टिम सीफर्ड और जैक-फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट लेने के बाद जेरिस वाडिया (Jerrssis Wadia) के पास हैट्रिक लेने का शानदार मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। हैट्रिक गेंद का सामना करना उतरे मोहम्मद रिजवान को वाडिया ने ऑफ साइड पर फुल लेंथ गेंद डाली थी, लेकिन उन्होंने पाइंट की ओर ड्राइव करके हैट्रिक बॉल का सावधानी पूर्वक सामना कर लिया।
इस मैच में वाडिया ने दो ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 11 रन देकर दो विकेट लिए थे। लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 16.5 ओवर में 99 रन ही बना सकी। वाडिया के द्वारा दिए गए शुरुआती दो बड़े झटकों से मेलबर्न पूरे मैच में उबर नहीं पाई।
भारत से खाता नाता रखते हैं वाडिया
जेरिस वाडिया (Jerrssis Wadia) का भारत से एक खास नाता है। 24 साल के वाडिया का जन्म 3 दिसंबर 2001 को भारत में हुआ था। वाडिया ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बडौदा के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला करते थे। जबकि उनका बचपन मुंबई में बिता था, जहां आज भी उनके माता-पिता रहते हैं।
कोविड महामारी से पहले वाडिया एडिलेड स्ट्राइकर्स के अंडर-19 प्रोग्राम से जुड़े थे, लेकिन कोविडा-19 आने के बाद वह वापस भारत नहीं लौट सके और उन्हें वहीं पर रहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर क्रिकेट के जरिए अपने करियर को आगे बढ़ाया और साल 2022-23 के सीजन में वाडिया ने एडिलेड, ईस्ट टॉरेंस और टी ट्री गली जैसे क्लबों के लिए क्रिकेट खेला।
बता दें कि, जेरिस वाडिया (Jerrssis Wadia) को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एलेक्स कैरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया था और अब वह अपने बल्ले और गेंदों से विरोधी टीमों पर कहर बरपा रहे हैं।
SA20 2025-26: Match 26, DSG vs PR Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर