मोस्ट पावरफुल इंडियन लिस्ट में जय शाह-गंभीर-कोहली-बुमराह को मिला स्थान, जानें किस दिग्गज को मिली कौन सी रैंक

Published - 29 Mar 2026, 04:08 PM | Updated - 29 Mar 2026, 04:16 PM

Most Powerful Indian

Most Powerful Indian: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच मोस्ट पावरफुल इंडियन लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हेड कोच गौतम गंभीर शामिल है।

खास बात ये है कि इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को भी शामिल किया गया है तो भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस (IE) ने शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Most Powerful Indian: जय शाह को मिला 22वां स्थान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह को इंडियन एक्सप्रेस ने लिस्ट (Most Powerful Indian) में 22वें स्थान पर शामिल किया है। दरअसल, जय शाह के कार्यकाल में भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ था। जबकि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी इस लिस्ट में जय शाह से 4 स्थान नीचे 26वें नंबर पर मौजूद है। जबकि इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा जारी लिस्ट में पिछले साल यानी 2025 वाली लिस्ट (Most Powerful Indian) में जहां रोहित शर्मा 48वें नंबर पर थे तो इस साल वह शीर्ष 100 से भी बाहर हो चुके हैं।

विराट, गंभीर, बुमराह भी शामिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट (Most Powerful Indian) में 75वें स्थान पर मौजूद हैँ। हालांकि, इस साल उनको तीन पायदान का नुकसान हुआ है, क्योंकि पिछले साल 2025 में वह इंडियन एक्सप्रेस की इस लिस्ट में 72वें नंबर पर मौजूद थे। जबकि इस बार उनको 75वें स्थान पर संतोष करना पड़ रहा है।

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर भी इस लिस्ट (Most Powerful Indian) में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। वह 74वें नंबर पर है। टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंडियन एक्सप्रेस की लिस्ट में 82वें नंबर पर है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 को जीताने में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का काफी अहम योगदान रहा था। खासकर सेमीफाइनल और फाइनल मैच के अंदर।

IPL 2026 के इतने मैच मिस करेंगे एमएस धोनी, इस डेट को मैदान पर हो रही 'थाला' की वापसी

रोहित शीर्ष 100 से भी बाहर

रोहित शर्मा ने भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। लेकिन इसके बावजूद वह मोस्ट पावरफुल 100 इंडियंस (Most Powerful Indian) की लिस्ट में अपनी जगह को नहीं बचा सके। वहीं, गंभीर की कोचिंग में भारत ने अब तक दो आईसीसी खिताब जीते हैं, जिसके कारण वह 74वें स्थान पर है।

गंभीर के कार्यकाल में भारत ने पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और फिर अपने घर में सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने में सफल रहा था। खास बात ये है कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच गंवाया था। बता दें कि, इस लिस्ट (Most Powerful Indian) के शीर्ष पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत हैं।

Harbhajan Singh ने ट्रोल को दिया तीखा जवाब, सरेआम X पर गिरी हुई और भद्दी भाषा का किया इस्तेमाल

Tagged:

Virat Kohli Gautam Gambhir Rohit Sharma Most Powerful Indian
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन।

अमित शाह।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com