रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप के साथ T20 WC 2026 इतिहास में दर्ज, खुशी में जय शाह ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

Published - 05 Mar 2026, 09:21 AM | Updated - 05 Mar 2026, 01:06 PM

T20 World Cup 2026

T20 WC 2026 : ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026 ) अपने निर्णायक मुकाबले के करीब पहुंच आया है. पहले सेमीफाइल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइल मैच खेला जाएगा. इसी बीच आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है.

उन्होंने एक पोस्ट के जरिये बताया है कि इस बार टूर्नामेंट ने इतिहास रच दिया है. जो कि किसी भी T20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एडिशन बन गया है. भारत में ही सिर्फ दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के पार चली गई थी.

जय शाह ने T20 WC 2026 पर की बड़ी घोषणा

आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026 )ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जय शाह ने लिखा,

"ICC T20 WC 2026 का सफ़र इसे अब तक का सबसे ग्लोबल और एक्सेसिबल क्रिकेट इवेंट बनाने के सपने के साथ शुरू हुआ। मुझे खुशी है कि भारत में इस इवेंट को देखने वालों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो इतिहास में किसी भी T20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा संख्या है।

यह देखकर भी अच्छा लगा कि JioHotstar पर भी देखने वालों की संख्या 60.5 मिलियन के पीक पर पहुंच गई। आज रात से टूर्नामेंट के नॉक-आउट मैच शुरू हो रहे हैं, हमें उम्मीद है कि भारतीय फैंस से हमारे इवेंट्स को मिलने वाला बहुत सारा प्यार और भी रिकॉर्ड तोड़ने में मदद करेगा।"

2028 ओलम्पिक के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 12 खिलाड़ी

IND vs ENG सेमीफाइनल में दर्शकों की होगी भारी संख्या

T20 WC 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026 ) में अभी भारत का सेमीफाइनल मुकाबला बाकी है. IND vs ENG का यह मैच मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें ज़बरदस्त बैटिंग, गेंदबाजी और हाई-प्रेशर ड्रामा देखने को मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह सेमीफाइनल अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बनेगा.

साल 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था. फिर फाइनल जीत कर ट्रॉफी भी उठाई थी. लेकिल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया. फिर साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर फाइनल भी जीता.

यानी कि इस बार भी भारत-इंग्लैंड आमने सामने है तो, ऐसे में यह भिड़त रोमांचित होने वाली है. जो भी टीम फाइनल में पहुंचेगी उसके जीतने के चांसेस ज्यादा है.

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट, 9 विकेट से जीते कीवी, प्रोटियाज पर चोकर्स का टैग बरकरार

Tagged:

T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com