जसप्रीत-हार्दिक OUT, ईशान-गिल IN....न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 29 Dec 2025, 04:22 PM | Updated - 30 Dec 2025, 01:01 PM

Team India

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का शुभआरंभ 11 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में कई धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को श्रृंखला में आराम मिल सकता है।

खास बात यह है कि दो साल से टीम इंडिया (Team India) में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे ईशान किशन को भी वनडे का टिकट मिल सकता है तो कप्तान गिल की भी गर्दन की ऐठन के बाद वनडे टीम में वापसी हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कैसी रहने वाली है भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम इंडिया (Team India)।

जसप्रीत-हार्दिक OUT!

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है। यह फैसला दोनों खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया जा सकता है।

दरअसल, बुमराह और हार्दिक दोनों का चयन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए किया गया है और बीसीसीआई चाहती है कि बड़े टूर्नामेंट से पहले ये दोनों खिलाड़ी पूरे तरह से फिट रहे, जिसके कारण दोनों को आराम मिल सकता है। हालांकि, गौर करने योग्य बात ये है कि बुमराह ने 19 नवंबर 2023 से भारत (Team India) के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है, जो कि थो़ड़ा हैरानी भरा है।

कप्तान की हुई वापसी

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल की गर्दन की ऐठन अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी है और उन्होंने बड़ी सीरीज से पहले अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।

शुभमन गिल आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में अचानक से ऐठन आ गई थी, जिसके कारण उन्हें अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को मिस करना पड़ा था

लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उम्मीद है कि वह कीवियों के खिलाफ सीरीज में बतौर कप्तान रनों का अंबार लगाने के लिए बैचन होंगे।

ईशान को मिला वापसी का मौका

अगले महीने से शुरू हो रही वनडे सीरीज में ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। खबरें हैं कि ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना जा सकता है। दरअसल, ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक 517 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

जबकि ये रन उन्होंने बतौर कप्तान बनाए थे और अपनी झारखंड की टीम को ट्रॉफी जिताई थी। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ईशान ने केवल 33 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया था, जिसके बाद उनकी वापसी की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। बता दें कि, ईशान ने आखिरी वनडे भारत के लिए 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड के खूंखार गेंदबाज ने किया 18 साल का करियर खत्म करने का फैसला, भारत दौरे से पहले की रिटायरमेंट की घोषणा

Tagged:

team india cricket news INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

19 नवंबर 2023

33 गेंदों पर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com