जसप्रीत बुमराह vs वसीम अकरम: दोंनो के ODI आंकड़ों की तुलना? खुद देखें कौन निकल रहा दोनों दिग्गजों में बेस्ट

Published - 11 Mar 2026, 02:25 PM | Updated - 11 Mar 2026, 02:49 PM

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम, दोनों ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, अकसर वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बीच में तुलना होती रहती है कि इन दोनों में वनडे प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कौन हैं।

बुमराह काफी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी घातक गेंदबाजी ने उन्होंने भारत को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है। दो कार्य कभी दो दशक पहले वसीम अकरम अपने देश के लिए किया करते थे, अब वहीं कार्य बुमराह भारत के लिए कर रहे हैं।लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों से समझते हैं कि दोनों में वनडे का बड़ा खिलाड़ी कौन हैं।

वसीम अकरम के वनडे आंकड़े

वसीम अकरम पाकिस्तान के काफी बड़े गेंदबाज हैं, जिन्होंने साल 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था। जबकि उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच 4 मार्च 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस 19 साल के इंटरनेशनल करियर में अकरम ने पाकिस्तान के लिए खेले 356 वनडे मैचों की 351 पारियों में 23.52 की औसत से 502 विकेट चटकाए थे।

जबकि 3.89 की इकॉनमी रेट से अकरम ने वनडे में रन खर्च किए थे। इस पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने 19 साल के वनडे करियर में 6 बार फाइव विकेट हॉल लिया था, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। विकेट के अलावा वसीम अकरम ने वनडे में 3717 रन भी बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल है और उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन है।

Jasprit Bumrah के एकदिवसीय आंकड़े

भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वर्तमान क्रिकेट का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता है, जिसके खिलाफ सिक्स लगाना भी बल्लेबाज के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होती है। बुमराह ने 23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

इसके बाद से बीते एक दशक में बुमराह ब्लू आर्मी के लिए 89 वनडे मैचों की 88 पारियों में 23.55 की औसत के साथ 149 विकेट ले चुके हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.59 का था तो बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वनडे में अभी तक दो बार फाइव विकेट हॉल लिया है। 32 वर्षींय बुमराह के ये आंकड़े भविष्य में और शानदार होने की उम्मीद है।

बाबर आजम ने लिया अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक, इस बड़ी वजह से अचानक छोड़ दिया क्रिकेट

दोनों में वनडे का कौन बेहतर गेंदबाज?

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और वसीम अकरम दोनों ही वनडे क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियों की श्रेणियों में गिने जाते हैं। एक समय था, जब वसीम अकरम की लेफ्ट आर्म मीडियम पेस गेंदबाजी का सामना करने में विरोधी बल्लेबाज खौफ खाया करते थे। जबकि वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी बल्लेबाजों के मन में अपना खौफ पैदा कर चुके हैं।

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों में किसी एक को सर्वश्रेष्ठ चुनना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग दौर में अपनी महानता हासिल की है। वसीम अकरम के दौर में वनडे क्रिकेट के अंदर केवल एक श्वेत गेंद का इस्तेमाल किया था, जिसपर रिवर्स स्विंग हासिल करना बेहद आसान होता था।

लेकिन बुमराह (Jasprit Bumrah) के दौर पर दोनों छोर से दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें गेंद को रिवर्स करवाने में काफी मुश्किलें आती हैं। हालांकि, आईसीसी के नए नियम के अनुसार 34 ओवर के बाद फील्डिंग टीम के बाद दोनों में एक गेंद का चुनाव करने का अवसर होगा।

क्या टीम इंडिया के साथ मिले हुए थे अंपायर? पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने बताई पूरी सच्चाई

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team jasprit bumrah Wasim Akram
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

149 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com