जसप्रीत बुमराह बनाम वरुण चक्रवर्ती: वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए किस गेंदबाज ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, देखें किसका रहा पलड़ा?

Published - 10 Mar 2026, 08:59 AM | Updated - 10 Mar 2026, 09:04 AM

Jasprit Bumrah

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक समापन के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक ही चर्चा सबसे ऊपर है - भारत की खिताबी जीत के असली हीरो कौन रहे? वैसे तो पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और वरुण चक्रवर्ती के बीच की तुलना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दोनों ही गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में 14-14 विकेट झटके, लेकिन क्या आंकड़ों के अलावा भी किसी एक का पलड़ा भारी रहा? आइए विस्तार से समझते हैं।

वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री का जादू

Varun Chakravarthy

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज और शुरुआती मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं था। अपनी मिस्ट्री स्पिन के दम पर उन्होंने नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

पहले चार मैचों में उन्होंने मात्र 5.17 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि वरुण इस वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरेंगे। हालांकि, जैसे-जैसे टूर्नामेंट नॉकआउट और बड़े वेन्यू की ओर बढ़ा, बल्लेबाजों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू किया, खासकर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटाए थे।

"वो हमारे लिए खजाना है...." टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस खिलाड़ी के मुरीद हुए सूर्या, तारीफो को बांधे पुल

Jasprit Bumrah बने बड़े मैचों का बड़ा खिलाड़ी

जब बात दबाव वाले मैचों और डेथ ओवर्स की आती है, तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का कोई सानी नहीं है। बुमराह ने इस पूरे टूर्नामेंट में न केवल विकेट लिए, बल्कि विपक्षी टीम की रन गति पर भी लगाम लगाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जब मैच फंसता नजर आ रहा था, तब बुमराह ने 18वें ओवर में केवल 4 रन देकर खेल पूरी तरह पलट दिया।

पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकोनॉमी 6.21 रही, जो टी20 के लिहाज से अविश्वसनीय है। बुमराह ने साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में वह आज भी टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद हथियार हैं। भारतीय टीम में बुमराह जैसे खिलाड़ी का होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

Jasprit Bumrah और वरुण में किसका पलड़ा भारी?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों गेंदबाजों के बीच का अंतर साफ नजर आया। वरुण चक्रवर्ती ने फाइनल में 1 विकेट लेकर अपने कुल विकेटों की संख्या 14 पहुंचाई, लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने खिताबी मुकाबले में 4/15 के जादुई आंकड़े दर्ज कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

बुमराह को उनकी इस मैच जिताऊ परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वरुण टूर्नामेंट के आखिरी दौर में रन लुटाने से बच जाते तो शायद वो भी बेस्ट गेंदबाज में आ जाते हालांकि वह भारत के लिए बेस्ट गेंदबाज रहे।

यदि हम आंकड़ों में 14 विकेट को देखें तो दोनों गेंदबाज बराबर दिखते हैं, लेकिन इम्पैक्ट, इकोनॉमी और बड़े मैचों में प्रदर्शन के आधार पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का पलड़ा वरुण चक्रवर्ती से काफी भारी रहा।

Tagged:

team india jasprit bumrah varun chakravarthy T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com