जसप्रीत बुमराह vs सुनील नारायण: कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जानें दोनों में से कौन निकल रहा लीग का नंबर-1 बॉलर

Published - 13 Mar 2026, 02:02 PM | Updated - 13 Mar 2026, 02:20 PM

Jasprit Bumrah vs Sunil Narine

Jasprit Bumrah vs Sunil Narine: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई शेड्यूल घोषित कर चुकी है. हर सीजन कुछ ऐसे खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं, जो कि अपनी बल्लेबाजी और गेंद से क्रिकेट प्रेमियों को लुभाते हैं. लेकिन आईपीएल इतिहास के दो ऐसे बॉलर रहे हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है और वह हर सीजन कमाल करते हैं.

हम बात कर रहे हैं Jasprit Bumrah vs Sunil Narine की. जिन्होंने अपने बॉलिंग अंदाज से फैंस का दिल जीता है. लेकिन आज जानते हैं कि IPL हिस्ट्री से अब तक का कौन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहा है....

Jasprit Bumrah vs Sunil Narine: इंडियन क्रिकेट टीम का सितारा बुमराह

Jasprit Bumrah Vs Sunil Narine

टीम इंडिया के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह अपनी सटीक गेंदबाजी और यॉर्कर के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी अनोखी गेंदबाजी शैली उन्हें दूसरे गेंदबाजों से ज्यादा घातक बनाती है, खासकर डेथ ओवरों में. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह अपने रूप में दिखाई दिए.

पूरे टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट हासिल किए है. जबकि फाइनल में वह 4 विकेट चटकाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने. अब IPL 2026 में 'वन्स इन ए जनरेशन' बॉलर कहे जाने वाले बुमराह खतरनाक फॉर्म में दिखाई देंगे.

इंडियन गेंदबाज ने अब तक 145 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी डेंजरस बॉलिंग से 183 विकेट हासिल किए हैं.

सुनील नारायण एक अद्भुत खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेर सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने IPL में 2018 में डेब्यू किया था, तब से वह KKR के साथ जुड़े हुए हैं. 2026 के लिए कोलकाता ने सुनील को 12.00 Cr में रिटेन किया था.

उनका असाधारण इकॉनमी रेट और विकेट लेने की क्षमता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से खास बनाती है. इसके अलावा इंडीज क्रिकेटर बैटिंग में भी माहिर है. वह नीचले क्रम पर तेजी से रन बनाने में एक्सपर्ट है

KKR के स्पिनर्स ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 189 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6.80 की इकॉनोमी से 192 विकेट चटकाए हैं. जबकि बल्ले से सुनील ने 166.51 के स्ट्राइक रेट से 1,780 रन बनाए हैं.

IPL 2008 के बाद भी इन 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों खरीद चुकी IPL फ्रेंचाइजी, शाहरुख से लेकर प्रीति तक ने लगाई बोली

Jasprit Bumrah vs Sunil Narine कौन है बेस्ट?

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का वो गेंदबाज है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी विकेट लेने के लिए मशहूर है. उन्होंने कई बार अपनी टीम को अच्छी गेंदबाजी कर जीत दिलाई है. बुमराह डेथ ओवरों के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं. वहीं, नारायण मीडिल ओवरों में रन रोक कर विकेट लेने में माहिर है.

लेकिन अनुभव की बात करें तो बुमराह दवाब वाले मैचों में विकेट निकालते हैं और जीत पक्की करते हैं. लिहाजा, दोनों गेंदबाज (Jasprit Bumrah vs Sunil Narine) अपनी-अपनी भूमिका में सफल है. लेकिन बुमराह को क्रिकेट एक्सपर्ट टी20 क्रिकेट का सबसे बेस्ट बॉलर मानते हैं.

IPL 2026 के लिए SRH की खतरनाक प्लेइंग इलेवन आई सामने, हेड, अभिषेक, ईशान, रेड्डी क्लासेन.....

Tagged:

jasprit bumrah Sunil Narine IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

145

145

2013 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com