अय्यर-बुमराह की वापसी, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल
Published - 24 Jan 2026, 05:30 PM | Updated - 25 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) पांच मैचों की टी20 सीरीज में दो मुकाबले जीतकर बढ़त बना ली है। टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मात्र 15.2 ओवर में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है। टीम की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली।
ईशान किशन ने वापसी करते हुए 76 रनों की धमाकेदार पारी खेल अपनी वापसी का ऐलान कर दिया। तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है जिसमें अय्यर और बुमराह की वापसी होने की संभावना है तो वही ये दो खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
Team India के तीसरे मैच में बदलाव की संभावना
पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम (Team India) ने पहले दो मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था। तीसरे मुकाबले में टीम के अंदर दो बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है जिसमें श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है।
हालांकि पहले मुकाबले में बुमराह की गेंदबाजी उतनी दमदार नहीं रही थी जिसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था और हर्षित राणा को खेलने का मौका मिला था। हर्षित दूसरे मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 11.70 की इकोनॉमी से 35 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने दो विकेट भी लिए। इस मैच में सबसे महंगे अर्शदीप सिंह साबित हुए थे।
टीम इंडिया (Team India) आगामी विश्व कप को देखते हुए अर्शदीप को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाह रही है क्योंकि टीम में वह मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले हैं। जबकि श्रेयस अय्यर को सीरीज में तिलक वर्मा की जगह शामिल किया गया था लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल सका। तीसरे मुकाबले में उन्हें मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
रिंकू सिंह और हर्षित बाहर हो सकते हैं
गुवाहाटी के बरसापरा स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया Team India) दो बदलाव कर सकती है। इस मैच में हर्षित राणा और रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि रिंकू सिंह ने पहले मुकाबले में काफी अच्छा खेला था लेकिन टीम में सभी खिलाड़ी को मौका देने के इरादे से ये बदलाव देखने को मिल सकता है।
रिंकू पहले मुकाबले में मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी को बखूबी संभाले थे और ताबड़तोड़ 44 रनों की पारी खेलकर अपने खौफनाक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया था। पहले तीन टी 20 के लिए टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर को एक मौका दिया जा सकता है हालांकि वह विश्व कप 2026 का हिस्सा नहीं हैं तो टीम मैनेजमेंट को सोचना पड़ सकता है। वहीं हर्षित राणा दूसरे मुकाबले में महंगे साबित हुए थे तो उम्मीद है उनके जगह बुमराह को वापस शामिल किया जा सकता है।
टीम इंडिया (Team India) में प्लेइंग 11 का समीकरण बैठना इस वक्त काफी उलझन भरी लग रही है क्योंकि सभी प्लेयर अपना 100 प्रतिशत बेहतर परिणाम दे रहे हैं। हालांकि संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उन्हें स्टेबल होने का मौका दिया जा रहा।
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
Team India की संभावित 11 में कौन कौन ?
तीसरे मुकाबले के लिए अब तक केवल दो बदलाव नजर आ रहे हैं। पहले मुकाबले में कुलदीप को मौका नहीं मिला था जिसके बाद दूसरे मुकाबले में कुलदीप ने जबरदस्त गेंदबाजी कर टीम को कई अहम विकेट दिलाए, जिसमें रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे धुरंधर बल्लेबाज का विकेट शामिल है।
स्क्वाड में बुमराह को फिर से शामिल किया जाएगा, जबकि अक्षर पटेल भी दूसरा मुकाबला नहीं खेले। टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ने पर अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी जाती है हालांकि सभी बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं तो शायद उनकी जरूरत तीसरे मुकाबले में नहीं पड़ेगी।
Team India संभावित प्लेइंग 11 : संजू सैमसन(विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स के 14.2 करोड़ रूपये में फिरा पानी, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से होगा बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर