'इधर से उधर होना अजीब हैं...' टी20 वर्ल्ड कप ना खेल पाने में रोहित शर्मा का छलका दर्द, नाम आँखों से हो गए भावुक

Published - 09 Feb 2026, 08:57 AM | Updated - 09 Feb 2026, 09:01 AM

Team India 2026 02 09T090025 731

Rohit Sharma: भारतीय टीम के इतिहास में एक ऐसा खिलाड़ी भी आया है जो दिल से काफी बच्चा रहा है और मैदान में किसी शूरवीर से कम नहीं। यहां बात हो रही है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जिन्होंने भारतीय टीम को साल 2024 में टी20 विश्व कप दिलवाई थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे रोहित शर्मा का दर्द कुछ यूं बिखरा जिसे सुनकर फैंस भावुक हो सकते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि उधर से इधर होना अजीब लग रहा है।

भारत के स्टार बल्लेबाज Rohit Sharma का छलका दर्द

कभी भारत को लीड करने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज पवेलियन में बैठ कर बतौर गेस्ट टी20 विश्व कप माचक लुफ्त उठा रहे हैं। रोहित को सात फरवरी को स्टेडियम में मैच देखते देखा गया था। मुंबई में चल रहे मैच ले दौरान कई बड़े दिग्गज मैदान में दिखे जिसमें मुकेश अंबानी से लेकर अमेरिका के कई दिग्गज शामिल थे। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के दौरान इस मैच में संघर्ष करते दिखे जिसमें सूर्य कुमार यादव टीम के सितारा के रूप में चमके। सूर्या की 84 रनों की पारी भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद किया था।

टीम के धुरंधर खिलाड़ियों में शुमार अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने अपना विकेट फेंककर वापस पवेलियन लौट गए थे। यूएसए की कांस्टेंट गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों, सूर्या को छोड़कर की एक न चली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने बात चीट के दौरान कहा कि एक वक्त था जब उस साइड खेला करता था लेकिन अब इधर बैठकर अपनी टीम को खेलते देखना बहुत अजीब सा महसूस करवाता है।

ये अफगानी खिलाड़ी भारत के साथ निभा रहा सच्ची दोस्ती, पाकिस्तान सुपर लीग से नाम ले रहा वापस

Rohit Sharma की अगुआई में 2024 वर्ल्ड कप चैंपियन

Rohit Sharma

भारतीय टीम आईसीसी मैंस टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका की सरजमीं पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में चैंपियन बनी थी। भारत 17 साल बाद उस ट्रॉफी को दोबारा उठा पाई। भारत के साल 2024 से 2026 क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम काल कहलाएगा उसका मुख्य वजह टी20 विश्व कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी का जीतना होगा।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बतौर कप्तान इतिहास दर्ज कर गये हालांकि अभी वह एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अगला विश्व कप 2027 में मुख्य बल्लेबाज के रूप में दिख सकते हैं। उनके साथ साथ विराट कोहली भी 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे जिन्हें बल्लेबाजी करते देखना क्रिकेट फैंस के लिए सबसे सुकून वाला पल होता है। भारत की मौजूदा पीढ़ी के बीच इन दोनों जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। रोहित और विराट ने दोनों अपने अपने तरीके से भारतीय टीम को बनाया है और इनका योगदान इतिहास भूलने वाला नहीं है।

भारत का अगला मुकाबला नामीबिया से

सात फ़रवरी से शुरू हुई टी 20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का अगला मैच नामीबिया से खेला जाना है। लीग स्टेज का 18वा मुकाबला भारत बनाम नामीबिया शाम सात बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली के इस मैदान में भारी दर्शकों की संख्या होने की संभावना है। भारत की राजधानी में हमेशा से भारतीय टीम के मैच देखने को फैंस की भीड़ रही है। इस मैच में भारत अपना हाईएस्ट टोटल बनाने के मकसद से उतरेगा।

पहले मैच में जिस तरह भारतीय टीम लड़खड़ाई थी उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं भारत जैसा मजबूत क्रिकेट टीम भी चौंका सकता है। लेकिन टीम लीडर सूर्यकुमार के रहते हुए इसकी संभावना कम हो गई थी और भ्रष्ट सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुआ था। उदघाटन मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर मुकेश अंबानी तक मैच देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन दूसरे मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन सितारे मैदान में जुड़ते हैं।

जानें क्यों दुनिया के नंबर-1 स्पिनर होने के बावजूद कुलदीप को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, अब जाकर उठा राज से पर्दा

Tagged:

team india Rohit Sharma T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 मिलियन डॉलर

13वां संस्करण
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com