USA के खिलाफ इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल, पिलाना पड़ेगा साथी खिलाड़ियों को सिर्फ पानी

Published - 06 Feb 2026, 04:39 PM | Updated - 06 Feb 2026, 04:52 PM

IND vs USA

IND vs USA: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरूआत 7 फरवरी से करेगी. भारत का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ है, जिसके लिए भारतीय कप्तान समेत सभी खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ी इतने बदकिस्मत हैं कि स्क्वाड में शामिल होने के बावजूद पहले USA के खिलाफ (IND vs USA) पहले ही मैच से बाहर हो सकते हैं.

हालांकि, यह प्लेयर्स अपने प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाएंगे. चलिए तो आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें पहले ही मुकाबले से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

IND vs USA: इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा USA के खिलाफ खेलने का मौका

1. संजू सैमसन

IND vs USA

टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह खुद को साबित करने में विफल रहे.

अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बाहर कर ईशान किशन को मौका दिया. लिहाजा, USA के खिलाफ (IND vs USA) पहले टी 20 विश्व कप 2026 मुकाबले में वह साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए ही नजर आ सकते हैं.

2. वाशिंगटन सुंदर

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी यूएसए के खिलाफ (IND vs USA) मुकाबले से बाहर रहेंगे. कप्तान सूर्या उन्हें जल्दी मैदान पर उतारने के इरादे में बिल्कुल नहीं है. गौरतलब है कि वाशिंगटन सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए थे. '

उन्हें गेंदबाजी करते समय पसली में गंभीर चोट लगी थी. फिलहाल, सुंदर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. उम्मीद है कि वह दूसरे मैच में वापसी करेंगे. हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.

3. हर्षित राणा

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा यूएसए के खिलाफ (IND vs USA) मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. दरअसल, 4 फरवरी को वॉर्म-अप मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए राणा के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. जिस वजह से वह दर्द से कराहने लगे थे.

वहीं, स्कैन में सामने आया कि लेटरल मेनिस्कस टियर, यह चोट घुटने के बाहरी हिस्से में स्थित उपास्थि (कार्टिलेज) में आने वाली दरार होती है. जिसकी वजह से घुटने में सूजन, दर्द और अकड़न होती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हर्षित राणा को सर्जरी की प्रक्रिया भी झेलनी पड़ सकती है.

4. कुलदीप यादव

भारतीय टीम के चाईनामेन कुलदीप यादव यूएसए के खिलाफ (IND vs USA) पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह कोच गंभीर और कप्तान सूर्या अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल करेंगे. मुंबई के मैदान की ओस को देखते हुए टीम इंडिया दो स्पिनों के साथ यूसए के खिलाफ उतर सकती हैं.

इनमें से एक स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज़ और दूसरे के तौर पर अक्षर पटेल को जगह मिलना तय है. जो कि गेंद के साथ बल्ले से भी अपना योगदान देने में माहिर हैं. लिहाजा, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती में से किसी एक को ही प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिल सकता है. माना जा रहा है कि कोच गंभीर वरूण को खिला सकते हैं और कुलदीप को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुआ बाहर

Tagged:

team india kuldeep yadav harshit rana IND vs USA T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com