“उनकी वजह से ही मैं...” इन 2 खास शख्स को सूर्या ने दिया चैंपियन बनने का श्रेय, टीम को लेकर कही बात

Published - 09 Mar 2026, 12:09 AM | Updated - 09 Mar 2026, 12:12 AM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अब सूर्या का नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की खास लिस्ट में जुड़ गया है। दरअसल, रोहित-धोनी के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारत के लिए टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 254 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में कीवी टीम 200 का आंकड़ा भी पार न कर सकी और मुकाबला 96 रन से गंवा बैठी। फाइनल मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कुछ कहा, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

यह एक लंबा सफर रहा है- Suryakumar Yadav

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी उठाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बोले कि

‘’जो कुछ हुआ है उससे मैं बहुत खुश हूं। यह एक लंबा सफर रहा है। इसकी शुरुआत 2024 के बाद हुई जब बीसीसीआई के तत्कालीन सचिव जय शाह और रोहित भाई ने भरोसा दिखाते हुए मुझे कप्तानी करने का मौका दिया। वहां से लेकर यहां तक ​​का सफर लंबा रहा और जीत हासिल करना वाकई काबिले तारीफ है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आकर यह प्रदर्शन करना एक खास एहसास है। पिछले दो सालों में हमने अच्छा क्रिकेट खेला और सब कुछ ठीक चल रहा था।’’

बता दें कि, भारत ने विश्व कप के फाइनल में गेंद और बल्ले से काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले भारत ने कीवियों की बल्ले से क्लास लगाई और फिर बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर रख दी।

संजू के आने का समय सही था- Suryakumar Yadav

फाइनल मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। संजू ने फाइनल मैच में बल्ले से 89 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 255 रन बनाने में सफल रहा। संजू के प्रदर्शन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि

‘’संजू के आने का समय बिल्कुल सही था। वरुण, अभिषेक - विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। साथ ही बुमराह, हार्दिक और अक्षर - ये सभी लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे हैं। जैसा कि संजू ने पिछले मैच में कहा था, वह (बुमराह) पीढ़ी में एक बार आने वाला गेंदबाज है। मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं। उन्हें पता है कि क्या करना है। कैसे करना है।’’

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया है। जबकि चौंकाने वाली बात ये है कि संजू भारत की शुरुआती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन नॉकआउट मैच में न सिर्फ उन्होंने शानदार वापसी की, बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर भारत को जीत दिलाई।

शानदार रहा भारत का फाइनल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए शानदार फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा। टॉस गंवाने के अलावा भारतीय टीम ने बल्ले, गेंद और फील्डिंग में दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत 96 रन से मुकाबला जीतने में सफल रही।

बता दें कि, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से टिम सीफर्ट ने शानदार 52 रन बनाए तो कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन की जुझारू पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को खिताब नहीं जीता सके।

'और कितना धोगे....' भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाई कीवी गेंदबाजों की क्लास, तो फैंस ने जमकर लिए मजे


Tagged:

Suryakumar Yadav icc INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com