इटली के क्रिकेटरों ने भारत की खराब व्यवस्थाओं का उड़ाया मजाक, हमारी दयनीय इंफ्रास्ट्रक्चर की उड़ाई खिल्ली

Published - 20 Feb 2026, 04:18 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:09 PM

Italy

Italy: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहे टी20 विश्व कप 2026 से इटली क्रिकेट टीम आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। इटली को ग्रुप सी में रखा गया था, जहां पर उन्होंने चार मैचों में केवल एक मैच जीता था और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इस टीम ने अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जहां पर उन्हें 42 रन की शर्मनाक हार मिली थी। लेकिन टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इटली (Italy) की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की खराब व्यवस्थाओं का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने हमारी दयनीय इंफ्रास्ट्रक्चर की भी खिल्ली उड़ाई है।

पॉडकास्ट में उड़ाई भारत की खिल्ली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में इटली क्रिकेट टीम के मोस्को बंधुओं, जिस्टिन और एंथनी साथ ही मैनेंटी बंधुओं, बेन और हैरी में नजर आ रहे हैं जो कि भारत की खराब व्यवस्थाओं का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

इटली (Italy) के ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया स्थित ‘द ग्रेड क्रिकेटर’ के एक पॉडकास्ट में साथ नजर आ रहे हैं, जो कि टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले पांच फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वायरल वीडियो में इटली के कप्तान भारत के ‘’नल के पानी’’ की बात कहते हैं और फिर अन्य सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हसंते हैं।

Italy के खिलाड़ियों ने उड़ाया भारत का मजाक

भारत में क्रिकेट मैच खेलने आई इटली (Italy) के खिलाड़ियों को भारतीय प्रशंसकों ने मैदान पर खूब सपोर्ट किया था। लेकिन अब वायरल वीडियो के बाद इटली टीम की जमकर आलोचना हो रही है। इस वायरल वीडियो में इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने उन क्रिकेट दौरों का याद किया, जिसमें इटली (Italy) के खिलाड़ी, कभी-कभार शराब पीने के आदि होते हैं।

इटली के कप्तान ने अपने पिछले फिनलैंड दौरे को याद करते हुए चर्चा शुरू की, लेकिन जब कप्तान ने भारत के नल के पानी का मुद्दा छेड़ा तो उनके साथ मौजूद अन्य खिलाड़ी जोर-जोर से हसंने लगे। कप्तान ने कहा कि

‘’जब हमने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, तो हम सबसे पहले फिनलैंड गए थे। तब से हम काफी आगे बढ़ चुके हैं। अब लगभग हर शाम पब में बैठकर हम सब खूब बीयर पीते हैं। अब भारत का पानी, नल का पानी नहीं, बल्कि अब से टीम में कुछ किंगफिशर मछलियां होंगी।''

कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, ये तगड़ा खिलाड़ी कर रहा उन्हें रिप्लेस

टूर्नामेंट में कैसा रहा था इटली का प्रदर्शन

आईसीसी टूर्नामेंट में इटली (Italy) के प्रदर्शन पर नजर डाले तो वह काफी साधारण रहा था। दरअसल, पहली बार विश्व कप का हिस्सा बनी इटली का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। पहले मैच में इटली का सामना स्कॉटलैंड से हुआ था, जहां उन्हें 73 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ इटली ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

तीसरे मैच में इटली (Italy) को फिर हार मिली। इस बार उनको इंग्लैंड ने 24 रन से हराया तो वेस्टइंडीज के खिलाफ ये टीम 18 ओवर में केवल 123 रन पर ढेर हो गई।

हालांकि, टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले इटली (Italy) से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद प्रशंसक कर रहे थे, क्योंकि इस टीम में खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी दूसरे देश के लिए पहले क्रिकेट खेला करते थे, जबकि विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई आधिकारिक स्क्वाड की कमान पहले वेन मैडसेन के पास थी, जो कि साउथ अफ्रीका से क्रिकेट खेला करते थे।

सूर्या(कप्तान) सिराज, अर्शदीप, चक्रवर्ती, सुंदर, अक्षर.... एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया फाइनल, जानें कौन-कौन से नाम

Tagged:

T20 World Cup 2026 Wayne Madsen Italy cricket team Justin Mosca
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com