ईशान किशन के दादा ने खोज ली उनकी दुल्हन, बताया किसके साथ लेगा पोता 7 फेरे
Published - 15 Feb 2026, 06:18 PM | Updated - 15 Feb 2026, 07:10 PM
भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी बल्लेबाजी से टी20 विश्व कप 2026 में धमाल मचा रहे हैं. इस बीच उनके दादा अनुराग पांडेय ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ईशान किशन के दादाजी ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसी बात कही, जिससे सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा अपडेट फैंस को दिया है आइए जानते हैं दादाजी ने ऐसा क्या कहा जिससे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
Ishan Kishan के दादा ने खोला राज

ईशान किशन (Ishan Kishan) के दादा, जिनका नाम अनुराग पांडेय है, हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू दे रहे थे जिसमें उन्हें ईशान किशन की प्रेमिका के बारे में चर्चा करते देखा गया। ईशान के दादा का कहना है कि वह जिससे शादी करना चाहेगा, हम उसे स्वीकार कर लेंगे।
दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब दादाजी पत्रकार से बात कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने कहा कि ईशान एक बार मुझे बता रहा था कि दादाजी, अदिति एक बार आपका इंटरव्यू देख रही थी और आपकी बहुत प्रशंसा कर रही थी।
जिसके बाद पत्रकार ने अनुराग पांडेय से पूछा कि क्या कहेंगे आप उसके बारे में? तो दादाजी ने हँसते हुए शर्मीली मुस्कान के साथ जवाब देते हुए कहा कि क्या कहेंगे इसके बारे में, ठीक है, बढ़िया है, ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा हम सब परिवार उसमें राजी-खुशी हैं। इससे पहले भी ईशान किशन (Ishan Kishan) के बड़े भाई की शादी उनकी पसंद से हुई, हमारे घर में किसी को उन बातों से तकलीफ नहीं है, पूरे घर वाले दोनों बच्चों के फैसले का सम्मान करते हैं।
मैच से पहले म्यूजिक विवाद, IND vs PAK में बजेगा वो गाना जिसे पाकिस्तान ने किया था बैन
Ishan Kishan की होने वाली पत्नी, कौन हैं अदिति?
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन (Ishan Kishan) और अदिति हुंडिया आपस में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं और दोनों का रिश्ता आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर ईशान के बल्ले की गूँज जितनी तेज होती है, उतनी ही चर्चा अदिति के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी होती है। अदिति हुंडिया एक बेहद सफल मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनने और 2018 में मिस सुप्रानेशनल इंडिया का ताज पहनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान जब कैमरा स्टैंड्स की ओर मुड़ा, तो प्रशंसकों ने एक भावुक चेहरे को ईशान के लिए दुआ करते देखा, वह कोई और नहीं बल्कि अदिति थीं।
तब से लेकर आज तक, चाहे ईशान की शानदार पारी हो या उनका बुरा वक्त, अदिति हमेशा एक मजबूत पिलर की तरह उनके साथ खड़ी दिखी हैं। वह अक्सर स्टेडियम में ईशान का हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जीत का जश्न मनाना कभी नहीं भूलतीं।
अभी हाल ही में, फरवरी 2026 में ईशान के दादाजी की बातों ने उन अटकलों को और हवा दे दी है, जिन्हें अब तक सिर्फ 'दोस्ती' का नाम दिया जा रहा था। हालांकि ईशान और अदिति, दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कोई औपचारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन कहते हैं ना कि तस्वीरें और आँखों की चमक सच बयां कर ही देती है।
दादा अनुराग ने और क्या कहा?
भारतीय टीम और झारखंड के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के दादा अनुराग पांडेय ने ईशान किशन की जिंदगी में 'मसाला' डाल दिया है। दरअसल ईशान किशन सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा शेयर नहीं करते, लेकिन उनके दादा ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर एक नया मोड़ ला दिया है।
आगे उनके दादा ने कहा कि ईशान जिससे शादी करेगा, हम स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लड़की के बारे में पूछने पर बताया कि अच्छी लड़की है और हम क्या कह सकते हैं। यह बात बोलते हुए दादाजी के चेहरे पर एक प्यार भरी मुस्कान आ गई।
आपको बता दें कि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम इंडिया के लिए वापसी करते हुए काफी आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन शानदार पारी खेलेंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर