वर्ल्ड कप खत्म होते ही शादी करेंगे ईशान किशन, जानें किस के साथ लेंगे सात फेरे?

Published - 16 Feb 2026, 06:17 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:08 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 27वें लीग मुकाबले में 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों कहलाते हैं। उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने भारत की 61 रन की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

जहां एक ओर मैदान पर उनका बल्ला गरज रहा है, वहीं दूसरी ओर टूर्नामेंट के बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि वर्ल्ड कप खत्म होते ही ईशान (Ishan Kishan) अपनी लंबे समय से चर्चित दोस्त अदिति हुंडिया के साथ सात फेरे ले सकते हैं।

???????????? ?????????????????? ??????????????? ?????? ?????????????????? ?????? ???????????? ????????????

ईशान किशन (Ishan Kishan) के दादा अनुराग पांडे ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में अपने पोते की शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि ईशान जिसे भी पसंद करता है, परिवार को उसका फैसला मंजूर है।

उन्होंने अदिति हुंडिया का नाम लेते हुए बताया कि वह ईशान की करीबी दोस्त हैं और दोनों के रिश्ते को परिवार का समर्थन प्राप्त है। दादा के इस बयान के बाद सालों से चल रही अटकलों को नई दिशा मिल गई है।

बिहार के औरंगाबाद स्थित गांव में परिवार की ओर से मिले इस खुले समर्थन ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो टूर्नामेंट के बाद शादी की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

????????? ????????? ??????????????? ??????????????????????

अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली एक जानी-मानी मॉडल और उद्यमी हैं। उन्होंने 2016 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना ली। 2017 में उन्होंने ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का खिताब जीता, जबकि 2018 में ‘मिस दीवा सुप्रानेशनल’ का ताज अपने नाम किया।

मॉडलिंग के अलावा अदिति ने अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ भी शुरू किया है। बताया जाता है कि उनके पिता जयपुर के एक व्यवसायी हैं और अदिति ने भी बिजनेस की दुनिया में कदम रखकर खुद को स्थापित किया है।

???????????? ?????????????????? ?????? ???????????? ????????? ???????????????

ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान तेज हुई थी, जब अदिति को स्टेडियम में ईशान को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियों ने अफवाहों को और हवा दी।

इंस्टाग्राम पर अदिति के 2 लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह नियमित रूप से तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक अदिति का ईशान के परिवार से भी अच्छा तालमेल है और वह कई बार परिवार के साथ समय बिताती नजर आई हैं।

????????????-??????????????? ?????? ????????? Ishan Kishan ?????? ??????????????? ???????????????

ईशान किशन (Ishan Kishan) का करियर पिछले डेढ़ साल में कई उतार-चढ़ाव से गुजरा। टीम से बाहर होना, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खोना और चयन को लेकर सवाल उठना , इन सबके बीच उन्होंने खुद को संभाला और टी20 वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

मैदान के बाहर भी उनका जीवन नई दिशा में बढ़ता दिख रहा है। पटना से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाने वाले ईशान (Ishan Kishan) अब अपने करियर और निजी जीवन दोनों में नए अध्याय की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।


Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs PAK T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com