"मैंने अपने बहन खोई..." फ़ाइनल से पहले ईशान किशन पर था टूटा दुखों का पहाड़, गम भुलाकर भारत को जिताई ट्रॉफी
Published - 09 Mar 2026, 10:52 AM | Updated - 09 Mar 2026, 10:55 AM
Table of Contents
Ishan Kishan: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने चैंपियन बनने के बाद एक ऐसी बात बताई, जिसने सभी भारतीयों की आंखों को नम कर दिया। खिताबी मैच में ईशान ने भारत के लिए सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे।
ईशान ने कीवियों की कुटाई 216 के स्ट्राइक रेट से की थी। लेकिन चैंपियन बनने से पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी बहन को खो चुके थे। यानी जो खिलाड़ी मैदान पर हर विकेट पर जश्न मना रहा था, उसने फाइनल मैच से सिर्फ एक दिन पहले अपनी बहन को खोया था। लेकिन फाइनल के चलते ये खिलाड़ी अपने घर वापस नहीं लौट सका।
कार दुर्घटना में हुआ बहन-जीजा की मौत
दरअसल, शुक्रवार को ईशान किशन (Ishan Kishan) के पिता प्रणव पांडेय भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे थे कि तभी उन्हें एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली, जिसमें उनके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। वह परिवारिक शादी में शामिल होने के लिए सड़कमार्ग से जा रहे थे।
इस हादसे में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी चचेरी बहन और जीजा को खो दिया। हालांकि, चमत्कार देखिए, जिस हादसे में ईशान की बहर-जीजा की मृत्यू हो गई, उस हादसे में दंपत्ती के दो छोटे बच्चे बच गए। एक बच्चे की उम्र जहां सिर्फ 6 महीने है तो दूसरा तीन साल का है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। इस मामले पर ईशान के पिता ने कहा कि हम सदमे में हैं। ईशान हमसे मिलने आना चाहता था, लेकिन फाइनल के कारण वह नहीं आ सका। वह काफी दुखी है।
हार्दिक ने दिया ईशान को सहारा
फाइनल मैच जीतने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कहा कि
‘’मैच से पहले, मेरी चचेरी बहन का कार दुर्घटना में निधन हो गया। मैंने उसके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखना चाहिए। मैं यह जीत उसे समर्पित करती हूं और आज महिला दिवस है, इसलिए यह और भी खास है।’’
बता दें कि, जहां भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए उनके परिवारजन मैदान पर मौजूद थे तो ईशान किशन (Ishan Kishan) के परिवार में मातम पसरा हुआ था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खिताबी मैच में बल्ले से ऐसी धूम मचाई, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित होने का अवसर दे दिया।
टूर्नामेंट में छाए Ishan Kishan
पूरे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) के बल्ले की धूम देखने को मिली। फाइनल में ईशान नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इस नंबर पर बैटिंग करते हुए ईशान ने 25 गेंदों पर 54 की शानदार पारी खेली थी, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।
उन्होंने दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 105 रन की शानदार शतकीय साझेदारी भी की, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 255 रन तक पहुंचने में सफल रहा।
जबकि खिताबी मैच में ईशान ने तीन शानदार कैच पकड़े, जिसमें रचिन रवींद्र का यादगार कैच भी शामिल था। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में ईशान ने कुल 9 मैच खेले थे, जिसमें 193.29 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां निकलीं, तो वह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
फाइनल जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने दिखाई दरियादिली, डेरिल मिचेल से मांगी सरेआम माफी, VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर