ईशान किशन को इस वजह से नहीं मिली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह, अब जाकर प्रमुख कारण आया सामने

Published - 10 Feb 2026, 03:43 PM | Updated - 10 Feb 2026, 03:58 PM

Ishan Kishan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी रोमांच के बीच बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर भारतीय क्रिकेट में एक नई पहेली खड़ी कर दी है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की सूची में भारत के 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम शामिल नहीं है। इंटरनेट पर इस बात को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है कि ईशान जब टीम के लिए इतना अच्छा कर रहे हैं तो उनको जगह मिलनी चाहिए। जानते हैं किस वजह से ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली।

Ishan Kishan पिछले एक साल से टीम का हिस्सा नहीं

Ishan Kishan

भारत के धुरंधर बल्लेबाजों में से एक ईशान किशन (Ishan Kishan) इस वक्त टी20 विश्व कप टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मौजूदगी टीम को ज्यादा रन बनाने में मददगार है, वहीं विपक्षी टीम के लिए खौफ भी पैदा करती है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह पाने के लिए किसी भी खिलाड़ी को उसके पिछले एक साल के प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट ग्रुप में बाँटा जाता है।

अगर बात ईशान किशन (Ishan Kishan) की करें तो वह पिछले लगभग एक साल से टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। ईशान 2023 के अंत से ही टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट में जगह बनाना कहीं से भी संभव नहीं था। कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की टाइमलाइन इस साल 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक है, जबकि खिलाड़ियों को पिछले एक साल के आधार पर बाँटा जाता है।

इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, सालाना कॉन्ट्रैक्ट के थे हकदार, लेकिन BCCI ने नहीं दी जगह

Ishan Kishan के अलावा ये भी सूची से बाहर

BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट ने खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं, खासकर नेगेटिव तौर पर क्योंकि बाहर किए गए खिलाड़ियों को लोगों ने कहीं ज़्यादा दावेदार बताया है। इस मामले में सिर्फ ईशान किशन (Ishan Kishan) ही नहीं, कई और खिलाड़ी भी शामिल हैं। मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार और सरफराज खान सभी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि इन खिलाड़ियों को पिछले एक साल में लगभग न के बराबर मौका मिला है। इनमें से शमी, पाटीदार, किशन और सरफराज को बड़े पैमाने पर मज़बूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था।

शमी का अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत, किशन (Ishan Kishan) की जबरदस्त बैटिंग और विकेटकीपिंग स्किल्स, सरफराज खान का लगातार घरेलू प्रदर्शन और पाटीदार के बढ़ते असर ने कई जानकारों के लिए उन्हें बाहर करना मुश्किल बना दिया। अब आगे देखना होगा कि ये खिलाड़ी टीम में इस साल जगह बनाने में कामयाब होते हैं या नहीं, क्योंकि बिना प्रदर्शन के इन्हें अगले साल भी सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिल सकती।

किसे-किसे मिली जगह?

इस साल की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में A+ सूची को हटा दिया गया है जबकि टॉप खिलाड़ियों को A कैटेगरी में रखा गया है। आपको बता दें बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी नेशनल सिलेक्शन कमेटी की होती है जिसमें नेशनल टीम के हेड कोच और बीसीसीआई सचिव की राय भी शामिल होती है। आइए जानते हैं किसे क्या मिला।

  • ग्रेड A कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं।
  • ग्रेड B कैटेगरी: इसमें एक्सपीरियंस और यूथ का मिक्स है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।
  • ग्रेड C कैटेगरी: इसमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ जैसे नए और पुराने प्लेयर्स को जगह मिली है।

'COMPLAN' के नए ब्रैंड एम्बेसडर बने वैभव सूर्यवंशी, कंपनी से चार्ज करेंगे इतने करोड़ की मोटी रकम

Tagged:

ISHAN KISHAN team india BCCI Central Contract list
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com