ईशान या संजू? नामिबिया के खिलाफ कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल, राज से उठ गया पर्दा

Published - 09 Feb 2026, 06:42 PM | Updated - 10 Feb 2026, 01:06 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले मुक़ाबले में अमेरिका को हराकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की। अब भारतीय टीम का अगला मुक़ाबला नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली में खेला जाएगा। अब इस मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सबसे बड़ा सवाल विकेटकीपर बल्लेबाज़ को लेकर खड़ा हो गया है की क्या टीम मैनेजमेंट ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भरोसा जताएगा या फिर संजू सैमसन को मौका मिलेगा?

पहले मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर और गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। ऐसे में कप्तान और कोचिंग स्टाफ जीत का कॉम्बिनेशन ज्यादा बदलना नहीं चाहेंगे। आइये जानते है किसको मिलेगा मौका ?

पहले मैच में Ishan Kishan का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। उन्होंने पारी की शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ लंबे समय बाद वापसी करते हुए ईशान (Ishan Kishan) ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उन्हें फिर से मौका मिलता है या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ओपनिंग में बदलाव कर सकती है और संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले मैच में ईशान किशन ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट पारी की शुरुआत में ज्यादा स्थिरता चाहता है। संजू नई गेंद के खिलाफ संभलकर खेलते हुए बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं, इसलिए दिल्ली की पिच को देखते हुए उन्हें ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है। अब फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा।

?????????????????????????????? ??????????????? ????????? ??????????????? ????????? ???????????????

न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। पांच पारियों में उन्होंने क्रमशः 6 (6), 24 (15), 0 (1), 6 (5) और 10 (7) रन बनाए। इस तरह पूरी सीरीज में उनके बल्ले से कुल 46 रन ही निकले।

इन आंकड़ों से साफ है कि वह किसी भी मैच में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। सिर्फ एक बार 20 रन का आंकड़ा पार कर सके, जबकि बाकी पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। टीम को जिस स्थिरता और जिम्मेदारी की उम्मीद थी, वह इस सीरीज में नजर नहीं आई।

किसको मिलेगा मौका ?

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन (Ishan Kishan) पर ही भरोसा कायम रख सकता है। पहले मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर तेज शुरुआत देने की कोशिश की थी। भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी आक्रामक सोच पावरप्ले में टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, न्यूजीलैंड सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने पांच पारियों में कुल 46 रन ही बनाए। ऐसे में मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए मैनेजमेंट ईशान के साथ ही आगे बढ़ना पसंद कर सकता है।

टीम इंडिया जीत का कॉम्बिनेशन ज्यादा छेड़ना नहीं चाहेगी, खासकर तब जब टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से हुई हो। इसलिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में ईशान किशन (Ishan Kishan) को ही एक और मौका मिलने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।

ये भी पढ़े : फैंस के लिए गुड न्यूज़, हर्षित राणा की सर्जरी सक्सेसफुल, जानें अब करेंगे मैदान पर वापसी

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Sanju Samson T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com