ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में जगह, इस खिलाड़ी की खाई जगह

Published - 28 Dec 2025, 12:23 PM | Updated - 28 Dec 2025, 01:06 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद अब ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी का मौका मिल सकता है। इससे पहले ईशान को कीवियों के विरुद्ध होने वाली टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था। यह फैसला ईशान के घरेलू प्रदर्शन के आधार पर लिया गया था।

जबकि अब ईशान (Ishan Kishan) को टी20 के बाद वनडे स्क्वाड का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। 11 जनवरी 2026 से शुरू हो रही सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर ईशान का चयन हो सकता है तो एक स्टार खिलाड़ी को चयनकर्ता बाहर का रास्ता दिखा सकते हैँ।

ये खिलाड़ी होगा बाहर!

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है। पंत को अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में बतौर बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

हालांकि, पंत की वापसी भी वनडे स्क्वाड में काफी लंबे समय बाद हुई थी, लेकिन उन्हें फिर एक बार बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, लेकिन उसके बाद से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके हैं।

Ishan Kishan की चमकी किस्मत

यही कारण है कि चयनकर्ता अब एक ऐसे खिलाड़ी को स्क्वाड में मौका देना चाहते हैं जो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहा हो और अब वह खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) बन सकते हैं। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों पर सैकड़ा ठोक दिया था, जहां से चयनकर्ता भी उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल करने पर मजबूर हो गए हैं।

वहीं, इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 517 रन बनाए थे और अपनी टीम को पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि ईशान (Ishan Kishan) कि टी20 के बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है।

बीसीसीआई ने भेजा घर

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड के लिए पहले मैच में 33 गेंदों पर शानदार शतक ठोकने के बाद ईशान किशन दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे। 26 दिसंबर को खेले गए दूसरे मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह कुमार कुशाग्र टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। जब उनसे इसके पीछे की वजह जानना चाही तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के कहने पर ईशान को आराम दिया गया है।

वह न ही 26 दिसंबर वाला मैच खेलेंगे और न ही इसके बाद वाला। कुशाग्र के इस बयान से साफ है कि बीसीसीआई उन्हें आगामी मैचों के लिए सुरक्षित रखना चाहती है ताकि वह इंजरी से बच सके। जबकि इससे दूसरा संकेत मिलता है कि बीसीसीआई वनडे सीरीज में ईशान को मौका देने का मन बना चुकी है, जिसके चलते उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सिर्फ पानी पिलाते रह जायेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, पांचों मैचों में नहीं मिलेगा मौका

Tagged:

ISHAN KISHAN rishabh pant New Zealand ODI Squad
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कर्नाटक के खिलाफ।

श्रीलंका, अगस्त 2024।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com