ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, तो काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को भी दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Published - 19 Mar 2026, 09:10 AM | Updated - 19 Mar 2026, 09:11 AM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी पुरानी पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। इस स्थिति में फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन ने टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को सौंपने का बड़ा फैसला किया है। इसके साथ ही विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को भी टीम में नई जिम्मेदारी मिली है।

कमिंस की अनुपस्थिति में Ishan Kishan संभालेंगे कमान

Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे। कमिंस पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और एशेज सीरीज के बाद से वह पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं।

ईशान किशन (Ishan Kishan) को पिछले सीजन IPL 2025 में SRH ने 11.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। किशन का हालिया फॉर्म शानदार रहा है और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स के साथ अब उनकी लीडरशिप क्वालिटी की भी परीक्षा होगी। ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड टीम को शेयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत दिलवाई थी जिसका फल उन्हें दूसरी बार मिला है।

IPL 2026 में नहीं बोला इन 4 खिलाड़ियों का बल्ला, तो टीम इंडिया से भी हो जाएंगे बाहर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह

अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान

टीम मैनेजमेंट ने न केवल ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भरोसा जताया है, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी है।

अभिषेक शर्मा पिछले कई सीजन से हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं। काव्या मारन और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि ईशान और अभिषेक की यह युवा जोड़ी मैदान पर टीम को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

अभिषेक को यह जिम्मेदारी मिलना उनके बढ़ते कद का प्रमाण है, खासकर तब जब वह टी20 रैंकिंग में भी टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2026 के फाईनल मेों सानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा अब एसआरएच में नई भूमिका में नजर आएंगे।

हर एक टीम का वो धाकड़ खिलाड़ी, जो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए होगा X-Factor साबित

IPL 2026 में SRH की नई रणनीति

ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद इस बार एक नए कलेवर में नजर आएगी। पैट कमिंस की कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा, लेकिन किशन के पास घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी का अनुभव है।

टीम के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी के साथ अब ईशान किशन का नेतृत्व टीम को एक नई मजबूती देगा। फैंस को उम्मीद है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी आक्रामक कप्तानी से

हैदराबाद को एक बार फिर प्लेऑफ और फाइनल की राह पर ले जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह भारतीय युवा ब्रिगेड आईपीएल के इस कड़े मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है।

Tagged:

ISHAN KISHAN abhishek sharma SRH kavya maran IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1983 कपिल देव की कप्तानी में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com