इन 2 स्टार बल्लेबाजों के लिए काल बने ईशान-संजू, इन दोनों की वजह से अब नहीं होगी उनकी टीम इंडिया में वापसी

Published - 12 Mar 2026, 04:03 PM | Updated - 12 Mar 2026, 04:04 PM

Team India

Team India: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में काफी धमाकेदार रहा था। संजू सैमसन ने भारत के लिए विश्व कप 2026 में सिर्फ पांच पारियां खेली थीं, जिसमें उन्होंने बैक टू बैक तीन अर्धशतकों की मदद से 321 रन ठोक दिए थे। संजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

जबकि ईशान किशन ने पहले ओपनिंग और फिर नंबर तीन पर भारत के लिए कई जबरदस्त पारियां खेली थीं। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दो स्टार बल्लेबाजों का पत्ता टीम इंडिया ने काट दिया है। अब शायद ही इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को दोबारा टीम इंडिया (Team India) में खेलने का मौका कोच गौतम गंभीर दे।

ईशान-संजू ने विश्व कप में लुटी महफिल

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में संजू सैमसन का फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद संजू सैमसन भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे। उन्होंने 5 पारियों में 80 से अधिक की औसत से 321 रन बनाएष जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

संजू की इस पारी ने उनका स्थान भारत की टी20 टीम (Team India) में लगभग एक साल के लिए पक्का कर दिया है। जबकि ईशान किशन ने विश्व कप में भारत के लिए 317 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ और फाइनल में उनके बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारियां भी निकली थीं। इन दोनों के प्रदर्शन के बाद अब चयनकर्ताओं का इनको स्क्वाड से बाहर करना काफी मुश्किल है।

इन 2 स्टार बल्लेबाजों के लिए काल

संजू सैमसन और ईशान किशन का धांसू फॉर्म भारतीय टीम (Team India) के दो सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के लिए काल बना हुआ है। दरअसल, यशस्वी जायसवाल काफी लंबे समय से टी20 प्रारूप में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं और वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद यशस्वी का टी20 में वापसी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को भी टी20 विश्व कप 2026 से पहले स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया था और उनकी जगह ईशान किशन को लाया गया था। लेकिन जिस तरह की कमाल प्रदर्शन ईशान ने भारत के लिए टी20 प्रारूप में किया है, उसको देखते हुए कम से कम एक साल तक ईशान भारतीय टी20 टीम (Team India) में बने रह सकते हैं।

कप्तान सूर्या ने इस खिलाड़ी को दिया था फुल सपोर्ट, कंधे में हाथ रखकर बोला 'तू 8 जीरो भी बनाएगा तब भी 9वां मैच खेलेगा....'

Team India: टी20 खेलना दोनों के लिए मुश्किल

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जब बात व्हाइट बॉल क्रिकेट की आती है तो उनका प्रदर्शन फीका होता जाता है। हालांकि, बीते एक साल में उन्होंने इस फॉर्मेट में भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी 2025 में जायसवाल ने हरियाणा के खिलाफ 101 रन की शतकीय पारी खेली थी।

जबकि भारत के लिए खेले अंतिम वनडे में भी जायसवाल ने शतक जड़ा था। वहीं, शुभमन गिल टीम इंडिया (Team India) से ड्रॉप होने के बाद पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने पहुंचे थे, लेकिन वहां पर वह अधिक कमाल नहीं दिखा सके।

जबकि गिल ने भारत के लिए साल 2025 में खेली 15 पारियों में बिना कोई अर्धशतक की मदद से सिर्फ 291 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के आधार पर गिल का टी20 स्क्वाड में वापसी करना बेहद मुश्किल है तो यशस्वी का पत्ता भी संजू सैमसन ने काट दिया है।

इस तरह किया था हार्दिक पांड्या ने वो तिरंगे का अपमान, अब जाकर तेजी से वायरल हुआ VIDEO

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Sanju Samson T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

321 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com