क्या अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं युजवेंद्र चहल, अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, जानें पूरी सच्चाई
Published - 14 Jan 2026, 05:43 PM | Updated - 14 Jan 2026, 05:44 PM
Table of Contents
Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि चहल इस समय बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं।
हालांकि, इसपर अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि न ही चहल (Yuzvendra Chahal) ने और न ही दिशा ने इन अफवाहों को सरे से नकारा है। ऐसे में सोशल मीडिया दोनों के डेट करने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
क्या दिशा को डेट कर रहे हैं Yuzvendra Chahal?
हर कोई ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि क्या युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस समय बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? क्योंकि चहल तलाक होने के बाद से सिंगल हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर पूरी तरह से असत्य है, क्योंकि दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया है।
जबकि ये सारी अफवाहें केवल ऑनलाइन माध्यम से शुरू हुई है। लेकिन इसमें सत्यता बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। बता दें कि, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और दिशा पाटनी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट्स को शेयर कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन जहां तक खबरें हैं दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
महवश के साथ जुड़ चुका है चहल का नाम
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का नाम आरजे महवश के साथ भी जुड़ चुका है। पूर्व पत्नी धनश्री से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा गया था, क्योंकि ये दोनों कई मौकों पर साथ में नजर आ चुके थे।
लेकिन हाल ही में चहल ने उन अफवाहों को नकार दिया है, जिसमें उनकी और महवश की डेट की खबरें उड़ रही थीं। चहल (Yuzvendra Chahal) ने साफ किया कि महवश सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं और इसके अलावा उन दोनों के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है। चहल ने यह भी कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं और हैप्पी हैं।
पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं दिशा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री दिशा पाटनी इस समय पंजाब गायक तलविंदर सिंह सिद्धू को डेट कर रही हैं। हाल ही में दिशा को कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया था।
वहां, पर दिशा एक नकाबपोश व्यक्ति के साथ नजर आ रही थी और यही से अटकलों का बजार गर्म हो गया कि नकाबपोश शख्स कोई और नहीं बल्कि पंजाब सिंगर तलविंदर हैं। शादी समारोह में दिशा उस नकाबपोश शख्स का हाथ पकड़े नजर आई थीं, जिसके बाद कयास लगाने लगे कि दिशा अब इस नकाबपोश शख्स को डेट कर रही हैं। हालांकि, अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि दिशा के साथ दिखने वाला व्यक्ति तलविंदर ही या फिर कोई और।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर