विराट कोहली की टेस्ट में वापसी पर सस्पेंस खत्म? BCCI सचिव ने बयान जारी कर फैंस को बता दी पूरी सच्चाई

Published - 10 Feb 2026, 03:29 PM | Updated - 10 Feb 2026, 03:33 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: भारती क्रिकेट प्रेमियों के मन में सिर्फ एक सवाल ही घूम रहा है कि, क्या विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट के संन्यास से यूटर्न लेंगे? हालांकि, कई बार विराट कोहली साफ जाहिर कर चुके हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट में कमबैक नहीं करेंगे. इसके बावजूद यह सवाल फैंस के दिमाग में चलता ही रहा है. अब कोहली की रिटायरमेंट पर , भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद इन सभी अफवाहों पर ब्रेक लग गया है.

टेस्ट संन्यास वापिस लेंगे Virat Kohli?

Virat Kohli

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास वापिस लेने पर स्पष्ट बयान दिया है, जिससे साफ हो गया है इंडियन क्रिकेट बोर्ड उन पर कभी दवाब नहीं बनाएगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली को लेकर कहा कि,

“विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को कोई भी किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वह उस स्तर पर हैं, जहां उन्हें कोई निर्देश नहीं दे सकता। विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं, वह भारतीय क्रिकेट के लीजेंड हैं।”

बीसीसीआई सचिव के इस बयान का बाद साफ हो गया है कि विराट कोहली अपने फैसले लेने के लिए आजाद है. बोर्ड उनपर कभी अपनी राय नहीं थोपेगा.

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट को पहुंचाया ऊंचाइयों पर

विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वह एक युग रहे हैं. जिन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में नहीं पहचान दिलाई है. कोहली की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की है. खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीमों के खिलाफ. किंग कोहली ने अपने अक्रामक अंदाज और फिटनेस से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है. उन्होंने शिखर की ऊंचाईयों पर पहुंचने के बाद रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है. लिहाजा, BCCI का मानना है कि विराट कोहली के फैसलों में दखलअंदाजी करना ठीक नहीं होगा.

कोहली के टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा क्यों?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा था कि चयनकर्ता चाहते हैं कि विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें. वहीं, अटकलें लगाई जा रही थी कि बोर्ड उन्हें मनाने में लगा हुआ है कि वह रिटायरमेंट वापिस लें. लेकिन अब बीसीसीआई सचिव ने साफ कर दिया है कि यह फैसला विराट कोहली का निजी है. उनपर किसी तरह का बोझ नहीं डाला जा सकता है. अगर विराट कोहली फिर से खेलना चाहेंगे, तो दरवाजें खुले हैं और वह नहीं भी लौटना चाहते हैं, तो भी सम्मान दिया जाएगा.

लिहाजा, अगर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हैं तो यह फैसला उनका होगा. बीसीसीआई की इसमें कोई दखलबाजी नहीं होगी.

AUS vs IRE Match Prediction in Hindi, Match 14: कोलंबो में कौन खोलेगा जीत का खाता? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

भारत के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन

37 साल के हो चुके विराट कोहली ने भारत के लिए कई मैच जीताऊं पारियां खेली हैं. वह इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता पाई है. किंग ने भारत के लिए 123 टेस्ट में, 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 311 मैचों में 14,797 से अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 54 शतक और 77 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. टी20i की बात करें तो कोहली ने 125 मुकाबलों में 48.7 की औसत और 137.0 स्ट्राइक रेट के साथ 4188 रन अपने नाम दर्ज किए हैं.

रोहित शर्मा के लिए सूर्यकुमार यादव ने बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल

Tagged:

Virat Kohli team india bcci
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

नहीं, यह सिर्फ एक अफहवाह है

विराट कोहली ने टेस्ट में 30 शतक लगाए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com