इरफ़ान पठान ने सुलझा दी अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी की समस्या, बताया कहाँ पर हो रही थी बड़ी गलती
Published - 22 Feb 2026, 02:17 PM | Updated - 22 Feb 2026, 02:21 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया की सलामी जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के हालिया खराब फॉर्म पर अपनी राय दी है। अभिषेक का ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष पर भी चर्चा की। अभिषेक पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसके बाद पठान ने उनकी तकनीक और शॉट चयन में सुधार की सलाह दी है।
Irfan Pathan ने इशारों में बताया कहां होती है गलती

अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा कि उनकी मुख्य समस्या ऑफ-स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गलत शॉट का चुनाव करना है।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) के अनुसार अभिषेक पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ भी ऑफ-स्पिनर्स के जाल में फंसे। उन्होंने बताया कि अभिषेक का बल्ला काफी ऊंचे एंगल से नीचे आता है और वह गेंद को सीधा खेलने के बजाय क्रॉस खेलने की कोशिश करते हैं।
पठान का मानना है कि जब स्पिनर उन्हें रूम नहीं देते और वाइड गेंद फेंकते हैं, तो अभिषेक फ्रंट फुट हटाकर जगह बनाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा देते हैं।
अभिषेक को अपनी तकनीक पर बने रहना चाहिए
अभिषेक शर्मा पिछले 8 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। हालांकि इरफान पठान (Irfan Pathan) ने यह भी चेतावनी दी है कि अभिषेक को इस समय अपनी नेचुरल बल्लेबाजी शैली या बैट एंगल को पूरी तरह बदलने की गलती नहीं करनी चाहिए।
पठान ने सलाह दी कि अगर वह अभी अपनी तकनीक में बड़े बदलाव करेंगे, तो चीजें और खराब हो सकती हैं। उन्हें बस शुरुआत में संयम बरतने और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें क्रिकेट में कई बार स्ट्राईक रोटेट करने पर प्रेशर बनने के आसार कम हो जाते हैं, जो अभिषेक अक्सर नहीं कर पाते।
पठान ने कहा कि अभिषेक को हर गेंद पर प्रहार करने की जरूरत नहीं है, खासकर जब एडन मार्करम जैसे गेंदबाज सामने हों। ये बात इरफान ने सुपर-8 के मुकाबले से पहले कही ताकि अभिषेक शर्मा सुपर-8 में अच्छा कर सके।
ईशान की फॉर्म पर भी Irfan Pathan की दो टूक
अभिषेक शर्मा के संघर्ष के बीच इरफान पठान (Irfan Pathan) ने दूसरे ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर तारीफ की। ईशान इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कठिन पिच पर 77 रनों की पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
पठान ने बताया कि ईशान का लेग साइड गेम बेहद मजबूत है और वह स्क्वायर लेग व फाइन लेग के क्षेत्रों को शानदार तरीके से टारगेट कर रहे हैं। हालांकि, पठान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें सावधान रहने को कहा है, क्योंकि प्रोटीज गेंदबाज उन्हें ऑफ-साइड की ओर फंसाने की रणनीति अपना सकते हैं।
अंत में, Irfan Pathan को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा अपनी गलतियों से सीखेंगे और सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में टीम इंडिया को एक विस्फोटक शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगे। भारत का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अपने विजय रथ को बरकरार रखना है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर