अभिषेक नहीं इस खिलाड़ी पर भड़के इरफ़ान पठान, सुपर-8 से पहले चेताया, कहा 'ऐसे काम नहीं चलेगा....'
Published - 19 Feb 2026, 05:00 PM | Updated - 19 Feb 2026, 05:02 PM
Table of Contents
Irfan Pathan: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल सके हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले मैचों में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
हर तरफ अभिषेक शर्मा की खराब बल्लेबाजी की जमकर आलोचना हो रही है, लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अभिषेक को नहीं, बल्कि इस युवा बल्लेबाज को रिमांड पर लिया है। पठान ने कबा कि सुपर-8 में ऐसे काम बिल्कु नहीं चलने वाला है। बता दें कि, इरफान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खिलाड़ियों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं।
Irfan Pathan ने इस खिलाड़ी की लगाई क्लास
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि भारत के नंबर तीन बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इरफान ने कहा कि
“तिलक की बल्लेबाजी की बात करें तो, मुझे उनसे कुछ उम्मीदें थीं। श्रीलंका में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे साफ पता चलता था कि वे सतर्कता और जिम्मेदारी से खेल रहे थे। ईशान किशन तेजी से रन बना रहे थे, इसलिए तिलक लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे क्योंकि वे अपना विकेट खोना नहीं चाहते थे। हालांकि, अहमदाबाद में मुझे तिलक वर्मा से और अधिक उम्मीदें थीं। पिच बेहतर थी, इसलिए उनका स्ट्राइक रेट और बेहतर होना चाहिए था। यह एक ऐसी चीज है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।”
साउथ अफ्रीका के खिलाफ देना होगा ध्यान
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अगले मैच, जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, उससे पहले अपनी चिंताओं को जाहिर किया है।
इरफान (Irfan Pathan) ने कहा कि भारत को अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जिसमें उनको कुछ रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मुझे लगा है कि
‘’सबसे अहम रणनीतिक मुद्दा अभिषेक शर्मा, ईशान और तिलक वर्मा से जुड़ा है, जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। जब एक के बाद एक तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज बैटिंग के लिए आते हैं तो विरोधी टीमों के लिए अपनी रणनीति बनाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।’’
इरफान ने दिया ये उदाहरण
इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने द्वारा दिए गए बयान की पुष्टि करने के लिए भारत-पाकिस्तान और भारत-नीदरलैंड्स वाले मुकाबले का उदाहरण दिया। इरफान ने कहा कि
‘’पाकिस्तान के खिलाफ स्पिन ट्रैक पिच का उदाहरण ही ले लीजिए। सलमान अली आगा, जो कि एक बल्लेबाज हैं और कभी-कभी गेंदबाजी करते हैं, क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण दो प्रभावी ओवर डालने में सफल रहे। वहीं, नीदरलैंड्स के खिलाफ आर्यन दत्त ने पावर प्ले में शानदार गेंदबाजी की और एक स्पेल में कम से कम दो ओवर फेंकने में कामयाब रहे। ऐसी स्थितियों में, विपक्षी टीम कुछ हद तक नियंत्रण बनाए रखने में सफल होती हैं।’’
नंबर तीन पर सूर्या को खिलाने की मांग
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले से पहले इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें शीर्ष तीन में दाएं हाथ के बल्लेबाजों के समूह को तोड़ना होगा और कप्तान सूर्या को बड़े मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आना होगा। इरफान ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि
“भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में एडन मार्कराम गेंदबाजी करने आ सकते हैं, हालांकि वो आर्यन दत्त की तरह फुल टाइम गेंदबाज नहीं हैं। तो इस नजरिए से, क्या आप इस बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी को तोड़ना चाहेंगे? क्या सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं? क्या यह एक रणनीतिक कदम हो सकता है? अगर अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं, जहां पिच ज्यादा ग्रिप नहीं देती, तो शायद श्रीलंका जैसे मैदान पर, जहां गेंद ज्यादा ग्रिप देती है। क्या आप सूर्यकुमार यादव को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजने और तिलक को चौथे नंबर पर धकेलने पर विचार करेंगे? क्या आप ऐसा कुछ आजमाना चाहेंगे? मेरे विचार से, इस पर विचार किया जाना चाहिए।”
हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या इस कमजोरी पर विचार करते हैं या फिर शुरुआती चार मैचों में चली आ रही परंपरा पर कायम रहते हैं और अपने बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा जताते हैं।
एक्स वाइफ का चौंकाने वाला खुलासा, मोहसिन नकवी को लिखी शिकायत, बोली 'मेरा पति खूनी'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर