वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका

Published - 24 Jan 2026, 11:43 AM | Updated - 24 Jan 2026, 11:47 AM

Irfan Pathan

मौजूदा वक्त में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की दुनिया में काफी टकराव देखने को मिल रहा है। इस परिस्थिति में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद भारतीय क्रिकेट फैंस को झकझोर दे। हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि किस तरह से दोनों देश के खिलाड़ी आपस में हाथ तक मिलाने से कतराते रहे हैं लेकिन पिछले दिनों इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इरफान पठान (Irfan Pathan) शोएब मलिक से गले मिलते दिख रहे हैं।

एशिया कप में हाथ मिलाने से किया था इनकार

28 सितंबर 2025 को खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में काफी अलग नजारा देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबला जीतने के बाद और टॉस के वक्त भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। जिसके बाद क्रिकेट गलियारे में चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि भारत ने एशिया कप के दौरान किसी भी मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था।

भारत की जनता में बवाल उस वक्त वक्त अधिक बढ़ गया था जब भारतीय फैंस ने सूर्यकुमार यादव की एक वीडियो देखा था जिसमें वे एशिया क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट से हाथ मिलाते दिख गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारत के अंदर जमकर बवाल मचा था। इसी बात को लेकर ऐसा माना जा रहा है जहां देश के अंदर हाथ मिलने से शोर होने लगती है वहां इरफान पठान (Irfan Pathan) का शोएब मलिक से गले लगने पर कितना शोर शराब होगा।

शोएब मलिक से हाथ मिलते दिखे Irfan Pathan

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) फिलहाल सऊदी अरब में खेले जा रहे वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में F2 डबल विकेट मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे, जिसके बाद इरफान पठान ने शोएब मलिक को गले लगाया। इस रिएक्शन के बाद दोनों देशों के बीच कई दिनों बाद खुशनुमा माहौल देखने को मिला। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को जेदा के किंग अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया जिसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथ और गले लगाते दिख रहे हैं। दरअसल यह मैच 4 ओवर का था जिसमें पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 54 रन बनाए। शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली वहीं भारतीय टीम ने मात्र 51 रन बना सकी और मैच हार गई।

टेस्ट, ODI या टी20I: कौन सा फॉर्मेट विराट कोहली के लिए मुश्किल या आसान, आंकड़ों से समझें पूरा गणित

Irfan Pathan को लेकर छिड़ सकती है बहस ?

विश्व चैंपियनशीप ऑफ लेजेंड्स में भी यह नजारा देखने को मिला था दरअसल टीम इंडिया वहां भी क्वालिफायर मैच पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद हंगामा बढ़ गया था। उस मैच का हिस्सा इरफन पठान (Irfan Pathan) भी रहे थे। जबसे पहलगाम आतंकी हमला भारत में हुआ है तबसे भारत ओर पाकिस्तान के खिलाड़ीयों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

ऐसे कई मौके आए जब भारतीय खिलाड़ी चाहे मैंस हो या वुमेंस, उसने हाथ नहीं मिलाया। हाल ही में महिला विश्व कप में भी यहीं नजारा देखने को मिला जिसने खेल जगत में सभी को हैरानी में डाल दिया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि भविष्य में इरफान पठान (Irfan Pathan) को भी ऐसे गेस्चर के लिए ट्रॉल किया जा सकता है।

6,6,6,6,6,6,6,6..... रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का तूफान, 227 रनों की ऐतिहासिक पारी से मचाया कोहराम

Tagged:

PAKISTAN TEAM Irfan Pathan world cricket festival
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

क्रिकेट

दुबई में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com