IRE vs ITA Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 26 Jan 2026, 11:50 AM | Updated - 26 Jan 2026, 11:59 AM
Table of Contents
IRE vs ITA Match Prediction: आयरलैंड बनाम इटली तीसरा T20 भी यूएई में खेला जाएगा। आयरलैंड टीम ने दूसरे मैच में इटली को 24 रन से हराकर श्रृंखला में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए जिसके जवाब में इटली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह 166 रन ही बना पाई।
इस तीसरे और आखिरी मैच में इटली टीम क्लीन स्वीप को टालने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs ITA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IRE vs ITA 3rd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: आयरलैंड vs इटली
स्टेडियम: द सेवन स्टेडियम, यूएई
मैच की तारीख: 26 जनवरी 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Fan Code पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 3
आयरलैंड ने जीते: 3
इटली ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| आयरलैंड | W | W | L | L | W |
| इटली | L | L | L | W | W |
यह भी पढ़ें: World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
द सेवन स्टेडियम, यूएई पिच रिपोर्ट:
यह मैच द सेवन स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 2 मैच खेला गया है। पिछले मैच में बल्लेबाज का बोलबाला देखने को मिला है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 154 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 142 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 69%
IRE vs ITA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
हैरी टेक्टर ने पिछले मैच में 56 गेंद में 96 रन बनाए हैं। यह आयरलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं अभी तक श्रृंखला में 137 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
एंथनी मोस्का इटली टीम के सलामी बल्लेबाज हैं पिछले मैच में 48 गेंद में 69 रन बनाए हैं। इन्होंने 2 मैच में 104 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
IRE vs ITA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
बैरी मैकार्थी ने दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है और 2-2 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी आयरलैंड टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।
ग्रांट स्टीवर्ट ने इटली के तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
IRE vs ITA Match Prediction: तीसरे T20 में किसका पलड़ा भारी?
आयरलैंड टीम के पास काफी अनुभव है और श्रृंखला के दोनों मैच जीत चुकी है। दूसरी तरफ इटली टीम ने भी पिछले मैच में अच्छी टक्कर दी है। एंथनी मोस्का, ग्रांट स्टीवर्ट इटली के तरफ से अच्छी फार्म में है। हालांकि अनुभव, हालिया फॉर्म और टीम संतुलन के लिहाज से आयरलैंड टीम को इस तीसरे और आखिरी मैच में भी आगे माना जा रहा है।
IRE vs ITA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, मैथ्यू हम्फ्रीज़
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स (कप्तान), वेन मैडसेन, हैरी मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, जियान मीडे
आयरलैंड बनाम इटली T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग ©, लोरकन टकर (WK), बेन कैलिट्ज़ (WK), मार्क अडायर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
इटली: वेन मैडसेन ©, मार्कस कैम्पोपियानो (WK), ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन कलुगामागे, हैरी मैनेंटी, जियान मीडे, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रैक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।