IRE vs ITA Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 24 Jan 2026, 04:40 PM
Table of Contents
IRE vs ITA Match Prediction: आयरलैंड बनाम इटली दूसरा T20 यूएई में खेला जाएगा। आयरलैंड टीम ने पहले मैच में इटली को ३ विकेट से हराया है। इस मैच में इटली पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन पर सिमट गई दूसरी पारी में आयरलैंड टीम भी संघर्ष करते हुए नजर आई लेकिन अंत में लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।
इस दूसरे मैच में भी अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs ITA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IRE vs ITA 2nd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: आयरलैंड vs इटली
स्टेडियम: द सेवन स्टेडियम, यूएई
मैच की तारीख: 24 जनवरी 2026 (11:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Fan Code पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 2
आयरलैंड ने जीते: 2
इटली ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| आयरलैंड | W | L | L | W | L |
| इटली | L | L | W | W | W |
द सेवन स्टेडियम, यूएई पिच रिपोर्ट:
यह मैच द सेवन स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक एक मैच खेला गया है। जिसमें गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 118 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 119 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 100%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 82%
IRE vs ITA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
हैरी टेक्टर ने पिछले मैच में 40 गेंद में 41 रन बनाए हैं। यह आयरलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
एंथनी मोस्का इटली टीम के सलामी बल्लेबाज हैं इन्होंने पिछले मैच में 22 गेंद में 35 रन बनाए हैं। यह भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
IRE vs ITA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने पिछले मैच में 16 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी आयरलैंड टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।
ग्रांट स्टीवर्ट ने इटली के तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
IRE vs ITA Match Prediction: दूसरे T20 में किसका पलड़ा भारी?
आयरलैंड टीम के पास काफी अनुभव है। दूसरी तरफ इटली टीम एक युवा टीम है जे स्मट्स, एंथनी मोस्का तथा ग्रांट स्टीवर्ट इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। अनुभव और टीम संतुलन के लिहाज से आयरलैंड टीम को इस दूसरे मैच में भी आगे माना जा रहा है।
IRE vs ITA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, मैथ्यू हम्फ्रीज़
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स (कप्तान), वेन मैडसेन, हैरी मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, जियान मीडे
आयरलैंड बनाम इटली T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग ©, लोरकन टकर (WK), बेन कैलिट्ज़ (WK), मार्क अडायर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
इटली: वेन मैडसेन ©, मार्कस कैम्पोपियानो (WK), ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन कलुगामागे, हैरी मैनेंटी, जियान मीडे, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रैक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।